Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup Points Table: अंक तालिका में पहले दिन पलटी तस्वीर, भारत और पाकिस्तान में कौन आगे?

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन ग्रुप A में मुकाबलों ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। एक-एक मैच के बाद ही अंक तालिका में दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है, जबकि नीदरलैंड्स और अमेरिका को शुरुआती झटका लगा है। नामीबिया का अभी खाता भी नहीं खुला है क्योंकि उसने अब तक मैच नहीं खेला।

भारत ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 अंक हासिल किए और +1.450 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। यह बड़ा अंतर आगे चलकर काफी अहम साबित हो सकता है। टीम इंडिया की जीत न सिर्फ अंक दिलाने वाली रही, बल्कि नेट रन रेट के मामले में भी मजबूत शुरुआत दे गई।

t20 world cup points table

पाकिस्तान ने भी जीत के साथ 2 अंक तो हासिल कर लिए, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.240 है, जो भारत से काफी पीछे है। यानी अभी अंक बराबर हैं, लेकिन रैंकिंग नेट रन रेट के कारण अलग है। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स और अमेरिका को अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी, जिससे दोनों टीमों के खाते में फिलहाल कोई अंक नहीं है। नामीबिया की टीम बिना मैच खेले शून्य अंक पर है।

T20 World Cup Points Table (ग्रुप A)

क्र टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1
भारत 1 1 0 0 2 1.45
2
पाकिस्तान 1 1 0 0 2 0.24
3
नामीबिया 0 0 0 0 0 0
4
नीदरलैंड्स 1 0 1 0 0 -0.24
5
अमेरिका 1 0 1 0 0 -1.45

पहले दिन के बाद ग्रुप A की रेस रोमांचक हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान ने मजबूत शुरुआत की है, लेकिन टूर्नामेंट लंबा है और हर मुकाबला अंक तालिका को बदल सकता है। अब नजरें अगले मैचों पर होंगी, जहां हार चुकी टीमें वापसी की कोशिश करेंगी और टॉप पर बैठी टीमें अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेंगी।

उधर ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को पराजित करते हुए दो अहम अंक लेकर टॉप स्थान पर कब्जा जमाया है। अन्य ग्रुप्स की टीमों के मुकाबले अभी तक नहीं हुए हैं, इस वजह से उनका कोई खाता नहीं खुल पाया है। टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ ही तालिका में बदलाव आएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+