टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा सवाल! कितनी बार होगी भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर?

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित होने के बाद भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की डेट सामने आ गई। दोनों टीमों के दर्शक एक बार फिर से हाई वोल्टेज मुकाबले का मजा उठाएंगे। अगले साल फरवरी में इवेंट होना है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहता है।

शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को कोलम्बो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तानी टीम खेलने के लिए भारत में नहीं आएगी, इस वजह से उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किये जाएंगे। अगर पाक टीम फाइनल में जाती है, तो वह मैच भी श्रीलंका में ही आयोजित होगा।

ind vs pak

यहां बात भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की है। भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज के अलावा भी कुछ और मौकों पर टक्कर देखने को मिल सकती है। फैन्स को शायद इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी लेकिन कम से कम तीन बार दोनों टीमों के मैच होने के आसार हैं।

IND vs PAK: के बीच दूसरा मैच कैसे होगा?

हर ग्रुप से दो टीमें सुपर आठ चरण के लिए जाएगी। वहां अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को एंट्री मिलती है, तो एक बार फिर से मुकाबला पक्का है। सुपर आठ में हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। उसमें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने की संभावना भी है।

IND vs PAK: तीसरी बार भी टक्कर संभव

इसके बाद तीसरी संभावना सेमीफाइनल की बनती है। सुपर आठ से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। अगर भारत और पाकिस्तान इन चार टीमों में होती है, तो खेलने का मौका मिलेगा। अगर सेमीफाइनल में दोनों टीमों की टक्कर अन्य टीमों से होती है, तो फाइनल भी एक ऑप्शन है। इसके लिए पाकिस्तान और भारत दोनों को अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

यह संयोग कुछ ऐसा ही बन रहा है, जो हाल ही में एशिया कप के दौरान देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार मुकाबले देखने को मिले थे और तीनों बार टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए पाकिस्तान को पटखनी दी थी। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बनी सहमति के अनुसार पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में ही होंगे। अगर दोनों टीमें फाइनल में जाती हैं, तो कोलम्बो वेन्यू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+