यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका, क्या विराट कोहली करेंगे ओपनिंग? सामने आई बड़ी वजह

T20 World Cup 2024, Latest News: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संजू सैमसन से टीम की ओपनिंग कारवाई। रोहित शर्मा के इस फैसले को देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में संजू सैमसन से ओपनिंग करवाना किसी के समझ में नहीं आई। यह बात अलग है कि संजू सैमसन इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कौन होगा रोहित का जोड़ीदार?

ऐसे में क्या वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में भी यशस्वी जायसवाल टीम के ओपनर नहीं होंगे? अगर यशस्वी जायसवाल टीम के ओपनर नहीं होते हैं तो आखिर रोहित शर्मा के साथ दूसरा खिलाड़ी कौन होगा? इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

T20 World Cup 1

क्या रोहित लेंगे बड़ा फैसला

रोहित शर्मा के ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना हो सकता है। अगर यह यशस्वी जायसवाल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते हैं तो ऐसे में शिवम दुबे को टीम में मौका दिया जा सकता है। शिवम दुबे के होने से भारतीय टीम को एक और ऑलराउंडर मिल जाएगा। जिससे गेंदबाजी ऑप्शन भी अधिक होंगे। जो कि टी-20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद जरूरी है।

ये हो सकती है वजह

हालांकि, क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि यशस्वी जायसवाल को ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। जायसवाल प्रैक्टिस मैच के दौरान बल्लेबाजी करने के लिए क्यों नहीं आए। इसका जवाब अब तक सामने नहीं आ सका है। एक वजह यह भी हो सकती है कि शायद यशस्वी जायसवाल को कोई निगल या परेशानी हो जिसकी वजह से उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी करना जरूरी नहीं समझा हो।

क्या जायसवाल को मिलेगा मौका

अगर यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं तो भारत को लेफ्ट और राइट का कॉम्बिनेशन मिलेगा जो कि शुरुआत में गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लंबे समय तक शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया था। ऐसे में लेफ्ट और राइट का कॉम्बिनेशन टीम के लिए बेहद जरूरी होता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलो में किस बल्लेबाज के साथ ओपनिंग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+