पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकती है USA, मैच से पहले कप्तान ने भरी हुंकार

T20 World Cup 2024, Latest News: भारत से पहले पाकिस्तान की टीम 6 जून को अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में फॉर्म से संघर्ष कर रही है। ऐसे में अमेरिका के खिलाफ टीम को बेहतर खेल का प्रदर्शन करना होगा। पाकिस्तान को कुछ दिन पहले ही आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

मोनांक पटेल का बड़ा बयान

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल के मुताबिक उनकी टीम पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है और टी-20 क्रिकेट में कई छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को हराने में सफलता हासिल की है। अमेरिकन कप्तान के मुताबिक अगर 30-40 मिनट भी खेल उनकी टीम के हक में रहा तो कुछ कहा नहीं जा सकता, उनकी टीम पाकिस्तान को मात भी दे सकती है।

T20 World Cup 1

पाकिस्तान की नजरें जीत पर

बता दें कि पाकिस्तान की ताकत टीम की गेंदबाजी रही है। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर और नसीम शाह जैसे तेज गेंदबाजों की बदौलत पाकिस्तान की टीम अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। अमेरिका के बाद पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। ऐसे पाकिस्तान की टीम जीत के साथ भारत के सामने अपना अगला मुकाबला खेलना चाहेगी।

अमेरिका: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीस गौस, एरॉन जोंस, कोरी एंडरसन, नीतीश कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद/अब्बास अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+