भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत ही बन गई है कमजोरी, रोहित शर्मा के सामने है ये कड़ी चुनौती
T20 World Cup 2024, Latest News: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ एक प्रैक्टिस मुकाबला भी खेलने वाली है। भारतीय टीम की कोशिश प्रैक्टिस मैच में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की होगी।
फ़ॉर्म में नहीं हार्दिक पंड्या
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हार्दिक पंड्या का आउट ऑफ फॉर्म होना है। टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। लेकिन आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या फॉर्म से जूझ रहे थे। हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप साबित हुए थे। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने हार्दिक पंड्या को टीम का उप कप्तान घोषित किया है।

क्या दिखा पाएंगे कमाल
पिछले कुछ समय से हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आ रहे थे। टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही अपना योगदान देने में सफल रहे थे। पिछली बार यानी कि साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का साथ देते हुए टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
ताकत ही ना बन जाये कमजोरी
ऐसे में अगर हार्दिक पंड्या का खराब फार्म टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी रहता है तो यह भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगी। रोहित शर्मा के सामने फिर एक बड़ी चुनौती पैदा हो जाएगी और उन्हें टीम को संभालना होगा। हालांकि हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के पास शिवम दुबे का ऑप्शन जरूर है। लेकिन शिवम दुबे ने लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर उनसे गेंदबाजी कराना टीम के लिए बड़ा रिस्क साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications