T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में रच दिया इतिहास, मुश्किल में अफ्रीकी टीम
T20 World Cup 2024: विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन जिस तरह से दूसरे ही ओवर में भारत के दो विकेट गिरे और पांचवे ओवर में तीसरा विकेट गिरा, उसके बाद करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कनें थम गई।
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा सिर्फ 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जबकि ऋषभ पंत खाता खोले बिना ही आउट हो गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव सिर्फ 3 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

ऐसे वक्त में जब भारत की टीम मुश्किल में फंस गई थी तो विराट कोहली और अक्षर पटेल ने टीम की पारी को संभालते हुए 72 रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों की पारी के दम पर भारत ने टी20 विश्वकप के फाइनल में इतिहास रच दिया।
टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में सर्वाधिक 176 रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले किसी भी टीम ने विश्वकप के फाइनल मुकाबले में इतने रन नहीं बनाएं हैं। ऐसे में अगर दक्षिण अफ्रीका को इतिहास में पहली बार विश्वकप की ट्रॉफी उठानी है तो उन्हें इस रिकॉर्ड तो तोड़ना होगा।
T20 विश्वकप के फाइनल में सर्वाधिक स्कोर
176/7 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका,ब्रिजटाउन, 2024*
173/2 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021
172/4 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
161/6 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड , कोलकाता, 2016
157/5 - भारत बनाम पाकिस्तान, जोहानिसबर्ग, 2007
वहीं भारत के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्री की टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया। रीजा हेनरिक 4 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए, वहीं कप्तान एडन मार्क्रम 4 रन के स्कोर पर अर्शदीप सिंह को अपना विकेट गंवा दिया।
बता दें कि भारत ने पहला टी20 विश्वकप 2007 में अपने नाम किया था। लेकिन उसके बाद से भारत कभी भी टी20 विश्वकप की ट्रॉफी नहीं उठा सका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने आज तक किसी भी फॉर्मेट में विश्वकप नहीं जीता है, लिहाजा अफ्रीकी टीम इस मैच में जीत दर्ज करके इतिहास रचना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications