Super8 में इन आठ टीमों के बीच होगी जंग! सेमीफाइनल में किसे मिलेगी एंट्री? ये हो सकती है टॉप फोर टीम

T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप में इस साल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप टू पर रहने वाली दो टीमें सुपर 8 में क्वालीफाई करेगी। इसके बाद सुपर8 में शामिल टीमों के बीच सेमीफाइनल के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा। इस साल होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप बेहद रोमांचक हो सकता है।

सुपर-8 में होंगी ये टीमें

अगर ग्रुप स्टेज में कोई बड़ा अपसेट देखने को नहीं मिलता है तो सुपर-8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम में नजर आ सकती है। इन आठ टीमों को भी सुपर-8 के दौरान दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा। जिसमें ग्रुप ए में इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश में से कोई एक टीम हो सकती है।

T20 World Cup 1

सेमीफाइनल में हो सकती है इन टीमों की एंट्री

वहीं सुपर 8 के ग्रुप बी की बात करें तो ग्रुप बी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम नजर आ सकती है। इन दोनों ग्रुप में शामिल 8 टीमों में से कोई चार टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। ग्रुप ए में से भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। वहीं ग्रुप बी की बात करें तो वहां से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत

ग्रुप स्टेज में होने वाले मुकाबलो में ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान की टीम शामिल है। इन दोनों ही टीमों के बीच 9 जून को बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। पिछली बार यानी कि साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिला था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हारी हुई बाजी में पाकिस्तान को हारने का काम किया था। इस मैच के हीरो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली रहे थे। जिन्होंने अकेले दम पर पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+