T20 World Cup: भारत नहीं ये चार टीम करेगी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई? दिग्गज का बड़ा दावा
T20 World Cup 2024 squad Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए काफी टीमों ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने भी 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार को टी-20 टीम की घोषणा कर दी। टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश इस साल आईसीसी ट्रॉफी जीतने की होगी। पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी-20 में कुछ खास नहीं रहा है।
भारत को 2007 में मिली थी जीत
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक महीने का समय रह गया है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर दिग्गजों ने प्रीडिक्शन देना भी शुरू कर दिया है। साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी और पहले ही साल भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन उसके बाद से ही भारत इस ट्रॉफी को जीतने में नाकाम रहा है।

माइकल वॉन ने कही यह बात
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और जाने-माने कमेंटेटर माइकल वॉन ने कुछ बातों का जिक्र किया है। माइकल वॉन ने चार टीमों को सेमीफाइनलिस्ट बताया है। माइकल वॉन के मुताबिक इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में के फाइनल में सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी
कई बार साबित हो चुके हैं गलत
माइकल वॉन इससे पहले भी कई बार क्रिकेट को लेकर कई भविष्यवाणी कर चुके हैं। लेकिन उनके द्वारा की गई अधिकतर भविष्यवाणी गलत ही साबित हुई है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान वॉन ने इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार बताया था। लेकिन सेमीफाइनल तो दूर इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक नंबर 10 पर ही जमी रही थी।
फैंस ने कर दिया ट्रोल
माइकल वॉन के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने वॉन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। माइकल वॉन द्वारा चुने गए चार टीमों में से तीन टीम एक ही ग्रुप की है। फैन के मुताबिक दूसरे राउंड में जाने के लिए हर एक ग्रुप से दो ही टीम चुनी जाएगी। ऐसे में माइकल वॉन द्वारा बताई बताई गई सभी टीम वैसे भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications