T20 World Cup में पहली बार खेलेंगे ये 6 भारतीय खिलाड़ी, क्या खत्म कर पाएंगे ICC ट्रॉफी का इंतजार

T20 World Cup 2024 squad Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम की कोशिश टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतने में नाकाम रही थी। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार खेलेंगे ये खिलाड़ी

पिछले साल के हार के गम को भुलाकर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस साल पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे। आइए हम आपको ऐसे ही छह खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो अपने प्रदर्शन से टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

T20 World Cup 1

जायसवाल पर नजर

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लगातार टी-20 फॉर्मेट में अपना दमखम दिखा रहे हैं। आईपीएल में भी उनके बल्ले से राजस्थान के लिए अहम पारियां निकली है। जायसवाल ने हाल ही में शतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की थी। वह पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे।

संजू सैमसन को मौका

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। मौजूदा सीजन में संजू सैमसन 378 रन बना चुके हैं। हालिया फॉर्म को देखते हुए संजू सैमसन को भारतीय टीम में चुना गया है।

शिवम दुबे करेंगे कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है। इस सीजन शिवम दुबे ने अपने बल्ले से 350 रन बनाए हैं। शिवम दुबे ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन किया गया है।

चहल दिखाएंगे दम

भारतीय टी-20 टीम में लंबे अर्से बाद कुल्चा की जोड़ी एक बार फिर से दिखाई दे सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उस दौरान युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। यानी कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू भी नहीं कर सके थे। ऐसे में साल 2024 में वह पहली बार भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं।

सिराज पर जताया भरोसा

भारतीय टीम के लिए लगातार गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। मोहम्मद सिराज पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। साल 2017 में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज पर भारतीय चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। हालांकि आईपीएल 2024 में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है।

कुलदीप से उम्मीदें

भारत के लिए 35 टी-20 मैचो में 59 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। कुलदीप यादव पहली बार भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेलते हुए दिखाई देंगे। इस साल भारत की तरफ से कुलदीप यादव रोहित शर्मा के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+