Sanju Samson हैं तो वर्ल्ड कप में भारत की जीत पक्की! कांग्रेस नेता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2024, Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं चार खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर चुने गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन के चयन से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

संजू को मिला मौका

लंबे समय से आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को आखिरकार भारत की तरफ से वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल गया है। संजू सैमसन साल 2024 में भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। साल 2015 में भारत के लिए संजू ने टी-20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। लेकिन तब से लेकर अब तक उन्हें एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला था।

T20 World Cup 2024 1

शशि थरूर ने की बड़ी भविष्यवाणी

संजू सैमसन के टी-20 वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने से कांग्रेस सांसद शशि थरूर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संजू सैमसन को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शानदार टीम चुनने पर बधाई। खुश हूं कि मेरे लोकसभा क्षेत्र की क्रिकेट विश्व कप में नुमाइंदगी होगी, चूंकि संजू सैमसन को टीम में चुना गया। यह टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी।

फैंस भी हुए खुश

बता दें किपिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान संजू सैमसन का टीम में चयन नहीं किया गया था। ऐसे में शशि थरूर ने इस पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। संजू के टीम इंडिया में चुने जाने से सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि केएल राहुल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को बाहर किए जाने से कुछ फैंस खफा नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+