T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सभी नियमों की जानकारी, रिजर्व डे को लेकर हैरानी वाला फैसला
T20 World Cup Playing Conditions: टी20 वर्ल्ड कप में वॉर्म अप गेम्स चल रहे हैं और टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस बार कुल 20 टीमें मेगा इवेंट में खेल रही है। अमेरिका और वेस्टइंडीज मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। दिलचस्प टूर्नामेंट होने की उम्मीद की जा सकती है। टूर्नामेंट के नियम जानने जरूरी हैं।
एक ग्रुप में 5 टीमें हैं और हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए कुल चार मैच खेलेगी। जीतने पर 2 अंक मिलेंगे। मैच रद्द होने पर एक और हारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। समान जीत और अंकों के होने पर अगले स्टेज के लिए ज्यादा नेट रन रेट वाली टीम को क्वालीफाई माना जाएगा।

अगर दो या उससे ज्यादा टीमें बराबरी पर है, तो हेड टू हेड देखा जाएगा। अगर ग्रुप में सभी मैच अनिर्णीत रहते हैं, तो पहले राउंड में ग्रुप सीडिंग के आधार पर टीमों को क्वालीफाई माना जाएगा।
टाई के बाद मैच का रिजल्ट निकालने के लिए सुपर ओवर कराया जाएगा। अगर एक सुपर ओवर फिर से टाई हो जाता है, तो अगला सुपर ओवर होगा। निर्णय नहीं आने तक सुपर ओवर कराने का प्रावधान है। नेट रन रेट में सुपर ओवर काउंट नहीं होगा।
सुपर आठ में हर ग्रुप की दो टीमें आएगी। सुपर आठ में दो ग्रुप रहेंगे, वहां चार-चार टीमों को रखा जाएगा। ग्रुप चरण के पॉइंट्स को अगले स्टेज में नहीं माना जाएगा। सुपर आठ के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें होंगी। ग्रुप 1 में पहले नम्बर की टीम का सेमीफाइनल मैच ग्रुप 2 में दूसरे नम्बर की टीम से होगा। ग्रुप 2 की पहली टीम का मुकाबला ग्रुप 1 में दूसरे नम्बर वाली टीम से होगा।
मैच का रिजल्ट कम से कम 5 ओवरों का गेम होने के बाद ही आएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए कम से कम 10 ओवर होने जरूरी हैं। पहले सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है। दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं है।
दोनों सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त टाइम रहेगा। अगर कट ऑफ़ टाइम तक 10 ओवर का गेम नहीं हो पाता है, तो इसे पूरा करने के लिए अगले दिन रिजर्व डे का प्रयोग होगा। पहले दिन जब अंतिम गेंद डाली गई थी, उसी कंडीशन से अगले दिन मैच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications