Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs आयरलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 June: रविवार को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान और आयरलैंड दोनों ही टीमें टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। ग्रुप स्टेज से ही पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम खराब प्रदर्शन के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी।

जानें टॉस में क्या हुआ

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क स्टेडियम फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस स्टेडियम में पिछले दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिए गए थे।

T20 World Cup 1

आयरलैंड से मिली थी हार

आयरलैंड की टीम ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की थी। दरअसल, पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें पाकिस्तान की टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद के दोनों ही मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज अपने नाम कर लिया था।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड बाहर

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप की तरह ही टी-20 वर्ल्ड कप में भी बेहद खराब रहा। ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद पाकिस्तान को अब अगली बार यानी कि साल 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लेना पड़ सकता है। पाकिस्तान के अलावा केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है।

बारिश ने बिगाड़ा खेल

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत पाकिस्तान ने हार के साथ की थी। पाकिस्तान को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यूएसए के बाद पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी। यूएसए और भारत से शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल हो गया था। पाकिस्तान ने अपने तीसरे मुकाबले में कनाडा के खिलाफ जीत हासिल किया। लेकिन यूएसए और आयरलैंड का मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ने के कारण पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई।

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+