KL Rahul की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो गए Riteish Deshmukh, फैंस ने कहा- आप उसे CCL की टीम में ले लो...
T20 World Cup 2024, KL Rahul: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है। केएल राहुल पिछले कुछ सालों से लगातार टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद केएल राहुल को ही भारत का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन टी-20 फॉर्मेट के लिए टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई है
लखनऊ को मिली थी जीत
आईपीएल 2024 में केएल राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स ने जीत हासिल की थी। इसके साथ ही लखनऊ का प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बढ़ गई है।

केएल राहुल को लेकर बोले देशमुख
केएल राहुल को टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने से क्रिकेट के कई दिग्गज नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से भी केएल राहुल को लेकर आवाज उठाई जा रही है। केएल के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने एक ट्वीट किया है। रितेश ने अपने ट्वीट अकाउंट पर लिखा कि केएल राहुल को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए था।
रितेश देशमुख हुए ट्रोल
रितेश देशमुख के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने रितेश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ फैन ने लिखा कि रितेश भाई यहां टेस्ट मैच की टीम नहीं बल्कि टी-20 की टीम चुनी गई है और यहां केएल राहुल की जगह नहीं बनती है। केएल राहुल के साथ स्ट्राइक रेट की प्रॉब्लम रही है। वहीं एक फैन ने लिखा कि भाई आप उसे सीसीएल की टीम में ले लो...
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications