डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों की होती है खूब कुटाई, सिर्फ बुमराह के दम पर कैसे खिताब जीतेगी टीम इंडिया?

T20 World Cup 2024, Latest News: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप को जीतना चाहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पहली बार साल 2007 में खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भी साल 2007 में ही हुई थी। पहले साल में ही भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया था।

भारत को जीत की तलाश

हालांकि इसके बाद भारतीय टीम दोबारा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में अब तक नाकाम रही है। साल 2024 में भारत के पास एक बार फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका है। भारतीय टीम को अगर टी-20 वर्ल्ड कप जीतना है तो तीनों ही डिपार्टमेंट में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

T20 World Cup

तेज गेंदबाजों से होगी उम्मीदें

पिछले कुछ सालों से टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए डेथ ओवर गेंदबाजी चिंता का विषय रही है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को चुना गया है। इन तीनों ही गेंदबाजों पर काफी कुछ निर्भर करेगा। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी भारतीय टीम की बेहतरीन प्रदर्शन करने की वजह तेज गेंदबाज रहे थे। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।

जसप्रीत बुमराह को करना होगा कमाल

भारतीय खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल खत्म कर टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए पहुंचे हैं। आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल के 17वें सीजन में कुल 20 विकेट झटके। इस दौरान उनके इकोनॉमी 6.48 की रही। वहीं अगर बात करें मोहम्मद सिराज की तो मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2024 में कुल 15 विकेट लिए। लेकिन इस दौरान वह बेहद ही महंगे साबित हुए।

स्पिन गेंदबाजों को निभाना होगा अहम रोल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय फैंस को तीनों ही गेंदबाजों से खासी उम्मीदें होंगी। लेकिन यहां बड़ा सवाल यह भी है कि अकेले जसप्रीत बुमराह टीम को खिताब नहीं दिला सकते हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को भी उन्हें सहयोग देना पड़ेगा। हालांकि वेस्टइंडीज की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसे में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज भारत की तरफ से कारगर साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+