T20 World Cup से पहले सामने आई भारत की सबसे बड़ी कमजोरी, मांजरेकर-इरफान भी हुए परेशान

T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलने वाली है। इसके बाद 5 जून को भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। जबकि 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है।

वर्ल्ड कप से पहले अहम सवाल

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के दिग्गज लगातार इस टूर्नामेंट पर अपनी राय दे रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर और इरफान पठान ने भी कई सवालों के जवाब दिए। इस बीच एक ऐसा सवाल आया जिसे सुनकर दोनों दिग्गज भी परेशान नजर आए।

T20 World Cup 1

दूसरी टीमों की तुलना में भारत पीछे

भारतीय टीम को लंबे समय से ऑलराउंडर खिलाड़ियों की तलाश रही है। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के रूप में भारत के पास ऑलराउंडर खिलाड़ी जरूर मौजूद हैं। लेकिन दूसरी टीमों की तुलना में भारतीय टीम इस मामले में काफी पीछे दिखाई पड़ती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों पर नजर डाले तो इन टीमों के पास कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच विनिंग प्रदर्शन करने का दम रखते हैं।

ऑलराउंडरों की भारी कमी

स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में इरफान पठान और संजय मांजरेकर से भारतीय टीम के ऑलराउंडरों के बारे में बात की गई। इस पर इन दोनों दिग्गजों ने एक जैसा ही जवाब दिया। इरफान पठान के मुताबिक भारत के पास पहले वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी थे। जो बल्लेबाजी के अलावा गेंद से भी मैच बदलने का दम रखते थे। लेकिन आजकल ऐसा नहीं है, आजकल के बल्लेबाज गेंदबाजी करना नहीं चाहते।

इरफान ने कही यह बात

इरफान पठान ने कहा कि अगर मैं भारतीय टीम का कोच होता तो मैं हर खिलाड़ी को गेंदबाजी करने के लिए प्रोत्साहित करता। इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि यशस्वी जायसवाल रोज नेट में गेंदबाजी करते हैं। यह बात अलग है कि उन्हें मैच में अब तक गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन भारत के लिए वह भी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

भारत के लिए चिंता का विषय

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की सबसे बड़ी कमजोरी यही है कि भारतीय टीम के पास ऐसे खिलाड़ियों की भारी कमी है जो गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए अपना योगदान दे सके। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की बात करें तो इन टीमों में ऐसे खिलाड़ियों की भरमार है। खासतौर पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मामले में बहुत आगे हैं। कैमरुन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और मार्क्स स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो इस टीम के पास विल जैक्स, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी हैं जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अलावा बीच के ओवर्स में विकेट चटकाने की काबिलियत भी रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+