T20 World cup 2024: वर्ल्ड कप के लिए ये है भारत की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11! हराना नहीं होगा आसान
T20 World Cup 2024, Latest News: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की बड़े दावेदार मानी जा रही है। टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भारत को फेवरेट करार दिया है। भारत का सेमीफाइनल तक पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। सेमीफाइनल से आगे का सफर टीम के खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
जायसवाल को दिखाना होगा दम
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में इस साल कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री भी हुई है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दमखम दिखने का भरपूर मौका होगा। इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में लगातार अपनी प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित करने वाले सूर्यकुमार यादव पर भी फैंस की नजरे बनी रहेगी।

इन खिलाड़ियों का खेलना तय
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम में नजर आने वाले हैं। वही बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को शुरुआती मुकाबलो में चांस दिया जा सकता है। ऑलराउंडर की बात करें तो हार्दिक पंड्या का नाम लगभग तय है।
स्पिनर्स पर होगी नजर
भारतीय टीम को पिच और परिस्थिति के अनुसार स्पिनर्स का चुनाव करना होगा। टीम ने इस साल वर्ल्ड कप के लिए चार स्पिन गेंदबाजों को टीम में जगह दी है। जिसमें कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में इनमें से किन्हीं दो खिलाड़ियों को ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications