T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 'बापू'ने संभाला, फाइनल में दिखाया बल्ले से दम

T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया मुश्किल में फंसी तो कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को ऊपर बल्लेबाजी करन के लिए भेजा। रोहित के फैसले को सही ठहराते हुए अक्षर ने विराट कोहली के साथ जबरदस्त 72 रनों की साझेदारी की। हालांकि अक्षर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 47 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए।

लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि अक्षर ऐसे वक्त बल्लेबाजी करने आए थे जब सिर्फ 34 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर गए थे। कप्तान रोहित शर्मा 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत खाता खोले बिना ही आउट हो गए। जबकि अच्छे फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव भी 3 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

axar patel

विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और उनका साथ अक्षर ने दिया। एक छोर पर विराट कोहली ने टीम को संभालने का काम किया तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों पर 47 रन बनाएं। इस पारी में अक्षर ने 4 छक्के और एक चौका लगाया।

बता दें कि मैच में टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया। इस विश्वकप में भारत ने एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि भारत इस मैच में जीत दर्ज करके लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी के सूके को खत्म करना चाहेगा।

मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 27 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने 176 रन का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में विश्वकप जीतने के लिए भारत को दक्षिण अफ्रीका की टीम को 176 रन के अंदर रोकना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+