पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रोहित-कोहली, अनुष्का-रितिका के साथ करोड़ों फैंस का टूटा दिल
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में फ्लॉप साबित हुए। बतौर ओपनर पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। नसीम शाह की गेंद पर एक चौका लगाने के बाद विराट कोहली गेंद हवा में मार बैठे। इसके बाद उस्मान खान ने विराट कोहली का आसान सा कैच पकड़ लिया। दूसरे ही ओवर में नसीम शाह ने विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
रोहित-कोहली नहीं खेल सके बड़ी पारी
विराट कोहली के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके। रोहित शर्मा को शाहीन अफ़रीदी ने हारिस रऊफ के हाथ कैच आउट कराया। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 13 रन बनाए। रोहित की इस पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्लॉप होने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम को संभालने का काम किया।

रितिका-अनुष्का के चेहरे पर छाई मायूसी
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद उनकी पत्नी रितिका सजदेह स्टैंड में मायूस नजर आई। रितिका सजदेह के अलावा अनुष्का शर्मा भी मुकाबला को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची हुई थीं। विराट कोहली के आउट होने के साथ ही अनुष्का शर्मा का चेहरा भी उतर गया। अनुष्का शर्मा और रितिक सजदेह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन इस मैच में विराट कोहली चार रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। विराट कोहली और रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद करोड़ों फैंस मायूस नजर आए। सोशल मीडिया पर लगातार विराट और रोहित को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications