Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs PAK: शिवम दुबे ने गंवाया बड़ा मौका, रिंकू सिंह को लेकर फैंस ने उठाई आवाज

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे का बल्ला टी-20 वर्ल्ड कप में खामोश है। पाकिस्तान से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी शिवम दुबे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे।

शिवम दुबे ने दिया आसान सा कैच

पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में शिवम दुबे से टीम को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन शिवम दुबे 9 गेंद में महज तीन रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। शिवम दुबे ने नसीम शाह की गेंद पर एक आसान सा कैच दे बैठे। शिवम दुबे के आउट होने के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

T20 World Cup 1

रिंकू सिंह को लेकर उठी आवाज

सोशल मीडिया पर लगातार शिवम दुबे की आलोचना की जा रही है। कई फैंस का मानना है कि शिवम दुबे की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए था। रिंकू सिंह अगर भारतीय टीम का हिस्सा होते तो प्लेइंग इलेवन में जरूर खेल रहे होते। लेकिन शिवम दुबे की वजह से रिंकू सिंह को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। वह टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर रिजर्व खिलाड़ी के रूप में आए हुए हैं।

119 रनों पर ऑल आउट हुई भारतीय टीम

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शुरुआती 10 ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए थे। इसके बावजूद भी ऋषभ पंत की बदौलत भारत ने 10 ओवर में 81 रन बना लिए थे। लेकिन अगले ही 10 ओवर में भारतीय टीम बुरी तरह कॉलेप्स हो गई और पूरी टीम 119 रनों पर ऑल आउट हो गई। एक समय भारतीय टीम तीन विकेट खोकर 89 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद 119 पर टीम ऑल आउट हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+