भारत से हारते ही क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? जानिए क्या है समीकरण
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद ही जरूरी है। पाकिस्तान की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद ही निराशाजनक रहा है। यूएसए के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यूएसए और पाकिस्तान का मुकाबला सुपर ओवर में गया जिसे अमेरिका की टीम में अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब
मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला बन गया है। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं। जिनमें से 6 में बाबर आजम की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने से चूक गई थी।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला
भारत के खिलाफ अगर पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में इस मुकाबले को हार जाती है तो उसके लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। ग्रुप ए में भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम है। अमेरिका ने अब तक अपने दोनों ही मुकाबले को जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम को हार मिलती है और अमेरिका आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो भारत और अमेरिका की टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
वापसी करना जानती है पाकिस्तान
कुछ समय से पाकिस्तानी खिलाड़ी फॉर्म से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड से पहले आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भी पाकिस्तान को एक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि जिम्बाब्वे से हार के बावजूद टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। ऐसे में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications