पिता को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, खुद रहा इंजर्ड, अब वर्ल्ड कप में वापसी करने को बेकरार ये धुरंधर
T20 World Cup 2024, Deepak Chahar: भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। दीपक चाहर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया था। लेकिन उन्होंने वहां से अपना नाम वापस ले लिया था। दीपक चाहर ने अपने पिता की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे पर से खुद का नाम वापस लिया था।
मेरे लिए सबकुछ हैं पिता
न्यूज एजेंसी पीटीआई से दीपक चाहर ने अपने बयान में कहा कि आज वह जो भी हैं वह अपने पिता की वजह से हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनके लिए सबसे पहले आते हैं। दीपक चाहर के मुताबिक उस समय उनके पिता को उनकी ज्यादा जरूरत थी और ऐसे में वह अपने पिता के साथ रहना चाहते थे। यही कारण है कि उन्होंने भारतीय टीम से अपना आप नाम वापस ले लिया था।

25 दिनों तक अस्पताल में पिता थे भर्ती
उन्होंने कहा कि मैं करीब 25 दिनों तक पिता के साथ अस्पताल में था। मेरे पिता आगरा में नहीं अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती थे। हम सब वहां रुके थे। इस दौरान मैं बस कुछ एक्सरसाइज कर पता था। मैं प्रैक्टिस भी नहीं कर पाया था और इस कारण मैं अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहा।
वर्ल्ड कप खेलने का गंवाया था मौका
दीपक चाहर ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहेंगे। वह पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रहे हैं। दीपक चाहर का करियर चोटों से भी प्रभावित रहा है। इससे पहले दीपक चाहर दो बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से चूक गए थे और दोनों बार ही दीपक चाहर चोटिल थे।
वापसी का पूरा भरोसा
दीपक चाहर ने कहा कि मैं चोट की वजह से दो टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाया। अगर मैं पूरी तरह से फिट होता तो फिर वनडे वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा होता। हर एक टीम को ऐसे गेंदबाज की जरूरत होती है जो बल्लेबाजी करना भी जानता हो। मैं इंडियन टीम के लिए ऐसा कर चुका हूं। मैं टी-20 वर्ल्ड कप में भी इस तरह का प्रदर्शन कर सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications