T20 World Cup: साउथ अफ्रीका को मिली खुशखबरी! वर्ल्ड कप खेलने को तैयार दिग्गज, संन्यास से होगी वापसी

T20 World Cup 2024 Faf Du Plessis: अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। साल 2024 में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी जगह नहीं बना सकी है। ऐसे में अगले साल होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

फाफ डु प्लेसिस की होगी वापसी: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस दुनिया भर के टी-20 क्रिकेट लीग में बल्ले से धमाल मचाते हैं। साल 2020 में फाफ डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी बार टी-20 मुकाबला खेला था। वही साल 2021 में उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। साल 2020 में टी-20 क्रिकेट छोड़ने वाले फाफ डु प्लेसिस लीग मुकाबले में अभी भी बल्ले से तबाही मचाते हैं।

T20 World Cup 2024 1

आरसीबी के हैं कप्तान: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। फाफ डु प्लेसिस टीम के लिए लगातार रन बनाते रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस की फिटनेस कमाल की है और वह बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से भी टीम के लिए अहम योगदान देते रहे हैं। इस साल एक बार फिर से वह आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

सामने आई बड़ी अपडेट: फाफ डु प्लेसिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फाफ डु प्लेसिस ने टी-20 क्रिकेट में जिस तरीके का प्रदर्शन अब तक किया है उसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका की टीम में डुप्लेसिस की वापसी हो सकती है। साउथ अफ्रीका की टीम को अपने इस पूर्व कप्तान जरूरत है। पिछले साल आईपीएल में रन बनाने के मामले में फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर थे।

उन्होंने 14 मैचो में 56.15 की औसत से 730 रन बनाए थे। शुभमन गिल के बाद सबसे अधिक रन बनाने के मामले में फाफ डु प्लेसिस दूसरे पायदान पर थे। उनकी फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल टीम में उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फाफ डु प्लेसिस इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो इससे दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा फायदा पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+