T20 World Cup 2024: मुश्किल दौर में टीम की पारी को संभाला, फिर भी हो रहे हैं ट्रोल विराट कोहली, जानिए वजह

T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से भारत के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट उसके बाद दूसरे छोर पर विराट कोहली ने जिम्मेदार पारी खेलते हुए ना सिर्फ टीम को संभाला बल्कि लंबे समय के बाद अर्धशतकीय पारी खेली।

विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में 76 रनों की पारी खेली। इस पारी में कोहली ने दो छक्के और 6 चौके लगाए। जबकि आज उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और एक चौका लगाया।

Virat Kohli

कोहली पिछले काफी समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इस विश्वकप में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। लेकिन फाइनल मुकाबले में आखिरकार विराट ने बड़ी पारी खेली। कोहली की की यह अर्धशतकीय पारी 10 टी-20 पारी के बाद आई है। इस लिहाज से कोहली की पारी को काफी अहम माना जा रहा है।

लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग विराट कोहली की धीमी पारी के लिए ट्रोल कर रहे हैं और Selfish ट्रेंड कर रहा है। दरअसल विराट कोहली का अर्धशतक 48 गेंदों पर आया है, जिसकी वजह से लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

टी20 विश्वकप में भारत की ओर से सबसे धीमा अर्धशतक
49 - सूर्यकुमार यादव बनाम USA, 2024
48 -विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024 फाइनल
45 -विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, 2021
44 -गौतम गंभीर बनाम बांग्लादेश, 2009
44 -रोहत शर्मा बनाम वेस्टइंडीज , मीरपुर, 2014

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा सबसे मतलबी खिलाड़ी हैं विराट कोहली, आखिर विश्वकप के फाइनल मुकाबले में 48 गेंद पर 50 रन कौन मारता है। यही नहीं लोगों ने अक्षर पटेल को आउट कराने के लिए भी विराट कोहली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

हालांकि जिस तरह से शुरुआत में टीम इंडिया के तीन बड़े बल्लेबाज सस्ते स्कोर पर आउट हो गए, उसके बाद कुछ लोगों ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि अब यह सेल्फिश खिलाड़ी ही टीम को बचाएगा।

बहरहाल विराट कोहली के जबरदस्त 76 रन और अक्षर पटेल की 47 रनों की बदौलत भारत ने 176 रन का स्कोर खड़ा किया है। बारबाडोस की पिच पर औसत स्कोर 160 का है, लिहाजा भारत को विश्वकप की ट्रॉफी उठाने के लिए अफ्रीका की टीम को 176 रन के अंदर रोकना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+