Rohit Sharma और Virat Kohli में बेस्ट कौन? T20 World Cup में ऐसा है दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। इन दोनों दिग्गजों के लिए यह आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा की कोशिश भारतीय टीम को चैंपियन बनाने की होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये दोनों खिलाड़ी इस साल भारत के लिए मैच विनर साबित हो हो सकते हैं।

रोहित-कोहली से होगी उम्मीदें

लंबे समय से रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी तीनों ही फॉर्मेट में भारत के लिए रनों का अंबार लगा चुके हैं। रोहित और कोहली दोनों ही अलग-अलग शैली के बल्लेबाज हैं। ऐसे में दोनों का खेलने का अंदाज भी एक दूसरे से जुदा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक कुल 8 टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है जबकि विराट कोहली अब तक 5 टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

T20 World Cup 1

रन बनाने के मामले में कोहली आगे

टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से पीछे हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 8 वर्ल्ड कप मुकाबले में 965 रन बनाए हैं। जबकि विराट की बात करें तो कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 1141 रन बनाए हैं। विराट कोहली रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे हैं।

ऐसा रहा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो साल 2012 में पहली बार विराट कोहली ने भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेला था। इस सीजन उनके बल्ले से 46.25 की औसत और 122.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 185 रन निकले थे। वहीं साल 2014 में विराट कोहली ने 319 रन बनाए। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 106.33 की रही थी। साल 2016 में विराट कोहली के बल्ले से एक बार फिर से खूब रन निकले।

इस साल उन्होंने 273 रन बनाए। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 136.5 की रही। साल 2021 विराट कोहली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। साल 2021 में विराट कोहली सिर्फ 68 रन ही बना सके थे। वहीं साल 2022 की बात करें तो साल 2022 में विराट के बल्ले से 296 रन निकले थे।

रोहित के रिकॉर्ड पर नजर

वहीं कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो शुरुआती साल यानी कि साल 2007 में रोहित शर्मा को अधिक मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। साल 2007 में रोहित के बल्ले से 88 रन निकले थे। वहीं साल 2009 में उन्होंने 131 रनों का योगदान दिया था। साल 2010 में रोहित शर्मा ने 84 रन बनाए थे। जबकि साल 2012 में भी उनके बल्ले से 82 रन ही निकले थे। साल 2014 में रोहित शर्मा ने नेसबसे अधिक 200 रन बनाने का कारनामा किया।

रोहित से आगे कोहली

वहीं साल 2016 में उनके बल्ले से 88 रन निकले। साल 2021 में रोहित शर्मा ने 174 रन बनाए। जबकि साल 2022 में उनके बल्ले से 116 रन निकले। दोनों ही बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा सकता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा से बेहतर विराट कोहली साबित हुए हैं। ऐसे में साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से विराट कोहली से टीम को खासी उम्मीदें होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+