Aaj Ka Match Kaun Jeeta 7 June: आज का मैच कौन जीता - कनाडा vs आयरलैंड
T20 World Cup 2024 Canada vs Ireland Live Score: कनाडा ने आयरलैंड को हराकर ग्रुप ए को रोमांचक बना दिया है। शुक्रवार यानी 7 जून को कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराकर सुपर 8 में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाने का काम किया था। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी।
आयरलैंड के बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। हैरी टैक्टर भी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सकी। साद बिन जफर ने टैक्टर को बोल्ड कर आयरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। आयरलैंड टीम ने महज 50 रन पर चार विकेट गंवा दिए।
आयरलैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य
कनाडा ने आयरलैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। निकोलस किरटॉन ने कनाडा के लिए सबसे अधिक 49 रन बनाने का काम किया। जिसकी बदौलत उनकी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाने में सफल रही।
कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं
आयरलैंड के खिलाफ कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्क एडायर ने सलामी बल्लेबाज नवनीत धालीवाल को आउट कर आयरलैंड को बड़ी सफलता दिला दी। इसके बाद क्रेग यंग ने आरोन जॉनसन को आउट कर कनाडा को दूसरा झटका दिया। जॉनसन 13 गेंदों पर 14 रन ही बना सके और आउट होकर पवेलियन लौट गए।
यहां बल्लेबाजी करना मुश्किल
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में असमतल उछाल होने के कारण बल्लेबाजों को यहां बैटिंग करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिच पर असमान उछाल के कारण बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं। भारत और आयरलैंड मुकाबले के दौरान भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे।

पिच को बेहतर बनाने की कोशिश
हालांकि आईसीसी ने पिच को लेकर अपनी गलती मान ली है और वह उसे लगातार बेहतर करने की बात कह रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कनाडा और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में क्या पिच पहले से बेहतर नजर आती है? इस मुकाबले से पहले पिच को काफी समय तक रोल किया गया था। जिससे कनाडा और आयरलैंड के खिलाड़ियों को इस मैच में खेलने में आसानी होगी।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कनाडा: श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), साद बिन जफर (कप्तान), एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, दिलप्रीत बाजवा, डिलन हेइलिगर, निखिल दत्ता, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, जुनैद सिद्दीकी, रेयान पठान और रविंदरपाल सिंह।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर (विकेट कीपर), एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, नील रॉक और रॉस अडायर।












Click it and Unblock the Notifications