'आंकड़ों से बेहतर खिलाड़ी है भारत का ये बल्लेबाज', वसीम जाफर ने मुश्किल समय में दिया साथ

केएल राहुल (KL Rahul) वर्ल्ड कप में खास नहीं कर पा रहे हैं और उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। राहुल ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी ट्रोलिंग सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा होती है। हालांकि यह खिलाड़ी क्लास लेवल का है लेकिन जब खराब दौर आता है तो राहुल को वापस फॉर्म में आने में कुछ समय लग जाता है। वर्ल्ड कप में राहुल खराब फॉर्म लेकर नहीं आए थे क्योंकि उन्होंने इससे पहले घरेलू सीरीज के आखिरी मैचों के दौरान रन बनाने के संकेत दिए थे और फिर ऑस्ट्रेलिया में वार्मअप मैच के दौरान भी बढ़िया पारी खेली।

केएल राहुल को एक अच्छी पारी की दरकार है

केएल राहुल को एक अच्छी पारी की दरकार है

सच ये है राहुल जिंबाब्वे के खिलाफ नॉट आउट थे लेकिन उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। इस तरह से पाकिस्तान और नीदरलैंड्स दोनों के खिलाफ राहुल की असफलता उनकी सोशल मीडिया फजीहत की कहानी भी लिख गई। लोग राहुल को लेकर ज्यादा आतुर हैं लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर राहुल पर फैसला करने से पहले जल्दबाजी करना नहीं चाहते। सब जानते हैं राहुल को एक अच्छी पारी की दरकार है और फिर जो होता है वह देखने लायक होता है।

केएल राहुल आंकड़ों से कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं

केएल राहुल आंकड़ों से कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं

जाफर ने एक शो पर बोलते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि केएल राहुल आंकड़ों से कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं। अगर आपको याद हो तो ऑस्ट्रेलिया के हमारे पिछले दौरे के दौरान वह टॉप फॉर्म में थे और उसके बाद चोटिल हो गए और फिर उन्हें वापस आना पड़ा। इसलिए, यह थोड़ा सा मुश्किल है कि उसी लय का बनाए रखा जाए।"

"आप जानते हैं कि वह कई बार चोटों का शिकार हो चुका है। यह शायद एक कारण हो सकता है, ठीक है कुछ नंबर हमारे पास हैं जिनको राहुल सुधारना चाहेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 में जबरदस्त खिलाड़ी हैं।"

सीनियर बल्लेबाजों को बड़े मैचों में रन बनाने चाहिए

सीनियर बल्लेबाजों को बड़े मैचों में रन बनाने चाहिए

जाफर का यह भी कहना है कि सीनियर बल्लेबाजों को बड़े मैचों में रन बनाने चाहिए। जैसे पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए छोड़ दिया। लेकिन कोहली टिके रहे और भारत जीता। अगले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ जरूर राहुल को छोड़कर सबने रन बनाए।

जाफर ने कहा, हमने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष किया। राहुल और रोहित जल्दी आउट हो गए। यहां तक सूर्यकुमार यादव भी। इन लोगों को बड़े मैचों में रन स्कोर करने होंगे। नीदरलैंड्स से लोग पहले ही ज्यादा उम्मीदें नहीं लगा रहे थे। लेकिन हर टीम दमखम लगाती है इसलिए भारत को अपनी ओर से मुस्तैद रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+