T20 World Cup: नामिबिया का सपना UAE ने तोड़ा, नीदरलैंड्स की हो गई सुपर-12 में एंट्री

T20 World Cup 2022 Netherlands, Sri Lanka into Super 12: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप ए से श्रीलंका के साथ नीदरलैंड्स की टीम सुपर 12 स्टेज में पहुंच चुकी है। इस ग्रुप में बाकी की दो टीमें नामिबिया और यूएई (Namibia and UAE) थी। नामिबिया ने जिस तरह से श्रीलंका को हराकर अपनी धमाकेदार शुरुआत की थी उसके बाद उनको आज केवल एक जीत की दरकार थी और वे नंबर एक पर रहकर सुपर 12 में पहुंच सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूएई ने इस मैच को रोमांचक तरीके से 7 रनों से जीत लिया है।

UAE beats Namibia in Group A match

नामिबिया के हाथ लगा सुनहरा मौका संयुक्त अरब अमीरात के बल्लेबाजों ने छीन लिया जिन्होंने काफी शानदार बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीलांग के साइमंड्स स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में यूएई के मुहम्मद वसीम ने 41 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। कप्तान सी रिजवान ने 29 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया। अंत में बासिल अहमद ने तेज 25 रन केवल 14 गेंदों पर बनाए।

इसके जवाब में बैटिंग करने उतरी नामिबिया की टीम को यूएई के गेंदबाजों का भी कहर झेलना पड़ा क्योंकि उनका टॉप ऑर्डर ढेर हो गया जिसके बाद आधी टीम को 46 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

ओपनर माइकल वॉन लिंगन ने 10, स्टीफन बॉर्ड ने 4, जेन निकोल ने 1 ही रन बनाए। कप्तान गेरार्ड इरामुस ने 16, जेन फ्राइलिंक ने 14 रनों का योगदान दिया। जेजे स्मिथ 3, विकेटकीपर जेन ग्रीन 2 ही रन बना सके।

इसके बाद नंबर सात के बल्लेबाज डेविड वीज ने पूरी तरह से मैच का पासा पलटने वाली पारी खेली। उन्होंने रूबेन ट्रम्पेलमैन के साथ मिलकर ऐसी अर्धशतकीय साझेदारी की जिससे नामिबिया की टीम को अपने अंतिम ओवर में केवल 14 ही रनों की दरकार थी। डेविड वीज तब 33 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे थे और रूबेन ट्रम्पेलमैन 22 गेंदों पर 23 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

लेकिन अंतिम ओवर की बाधा पार नहीं रहो सकी। डेविड वीज 36 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हो गए। यह नामिबिया के लिए दिल दुखाने वाली हार रही क्योंकि वे श्रीलंका को हराने के बाद आज के मैच में जीत के काफी करीब थे। उन्होंने बढ़िया मुकाबला लड़ा लेकिन हार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+