PAK vs SA: शादाब खान ने अफ्रीकी गेंदबाजों को किया तहस नहस, महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ बनाया रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से मात देकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर बल्लेबाज शादाब खान ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया।

PAK vs RSA, 36th Match, Super 12 Group 2, ICC Mens T20 World Cup 2022 Highlights: दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से मात देकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर बल्लेबाज शादाब खान ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शादाब खान ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान की ओर से टी-20 में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने के मामाले में शादाब खान अब नंबर दो पर पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Shadab Khan ने South Africa के खिलाफ खेली तूफानी पारी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाया दम

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाया दम

    शादाब खान ने मुश्किल समय में टीम के लिए यह बहुमूल्य पारी खेलने का काम किया। यही वजह है कि शादाब खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 95 पर पांच विकेट गिरने के बाद शादाब खान मैदान पर उतरे। मैदान पर उतरने के साथ ही उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। शादाब खान ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    शादाब खान ने महज 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

    शादाब खान ने महज 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

    पाकिस्तान की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम दर्ज है। शोएब मलिक ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2020 टी-20 वर्ल्ड कप में शारजाह में महज 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी। 22 गेंद पर 52 रनों की पारी में शादाब ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। शादाब की इस बल्लेबाजी की हर कोई सरहना कर रहे हैं।

    पाकिस्तान ने 33 रनों से जीता मुकाबला

    पाकिस्तान ने 33 रनों से जीता मुकाबला

    सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। अफ्रीका के पास अब चार मैच में पांच अंक हैं। सेमीफाइनल में एंट्री पाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को अब नीदरलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। वहीं पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका को 14 ओवर में 142 रनों का टारगेट दिया गया। जिसे वह हासिल नहीं कर सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+