T20 World Cup से पहले पाकिस्तान को झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में चोटिल हुआ बल्लेबाज
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड में ट्राई सरीज का फाइनल मुकाबला खेल रही है जहां पर उनको एक बल्लेबाज आसिफ अली की चोट ने टेंशन दे दी है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज आसिफ अली ने मौजूदा ट्राई सीरीज के दौरान अपने घुटने को चोटिल कर लिया और यह सब फाइनल मुकाबले के दौरान हुआ जो क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है।

Recommended Video
इस मैच में न्यूजीलैंड के बाए हाथ के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे का एक शॉट कवर पॉइंट एरिया की ओर गया और आसिफ ने गेंद को बाउंड्री पर चेज किया लेकिन उनका प्रयास बेकार साबित हुआ और बॉल सीमा रेखा को पार करके बल्लेबाज को चार रन दे गई।
तभी आसिफ का घुटना भी जमीन से जा टकराया। वे बॉल को कलेक्ट करके बाउंड्री बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद फिजियो मैदान पर आया और उसने आसिफ को मैदान पर दर्द से कराहते पाया।
आखिर में आसिफ को मैदान ही छोड़कर जाना पड़ा। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले में 10 से भी कम दिन बचे हैं और यह चोट गलत समय पर आ गई है। ये देखना होगा कि आसिफ तब तक फिट हो पाते हैं या नहीं। आसिफ अली टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के अहम हिस्से रहे हैं।
हाल में ही पाकिस्तान को एक बड़ी चोट से तब राहत मिली थी जब शाहीन अफरीदी ने खुद को घुटने की चोट से उभार लिया था जो उनको श्रीलंका में लगी थी।
इसके चलते शाहीन का एशिया कप 2022 मिस हो गया था। हालांकि अब पीसीबी ने कंफर्म कर दिया है कि तेज गेंदबाज आराम से भाग पा रहा है।
ताजा मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है जिसके जवाब में नसीम शाह और हारिस राउफ ने कीवी ओपनरों को सस्ते में आउट करके बढ़िया शुरुआत भी दिलाई लेकिन कप्तान केन विलियमसन ने शानदार अर्धशतक लगाकर पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा। ग्लेन फिलिप 29 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications