टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ICC ने की अंपायरों की घोषणा, भारत से नितिन मेनन पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली, अक्टूबर 04। आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की ओर से 16 अंपायरों की घोषणा कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 16 अंपायरों की लिस्ट में भारत के नितिन मेनन को भी शामिल किया गया है। नितिन मेनन पिछले टी20 विश्व कप में भी आईसीसी के एलिट पैनल में शामिल थे। आपको बता दें कि आईसीसी एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर नितिन मेनन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं।

T20 World cup 2022

4 अंपायर पिछले वर्ल्ड कप में भी थे अंपायर

आईसीसी ने टूर्नामेंट के पहले दौर और सुपर 12 चरण के लिए अधिकारियों की घोषणा कर दी है। आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "कुल 16 अंपायर टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेंगे। इनमें रिचर्ड केटलबरो, नितिन मेनन, कुमार धर्मसेना और मराइस इरास्मस ने 2021 फाइनल में अंपायरिंग की थी जब आस्ट्रेलिया ने पहला टी20 विश्व कप जीता था।''

रैफरियों के नाम का भी ऐलान

अंपायरों के अलावा आईसीसी ने मैच रैफरियों के नाम की भी घोषणा की है। मैच रेफरी पैनल के मुख्य रंजन मदुगले होंगे जो चार पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से हैं। यही सभी पूर्व क्रिकेटर मैच रेफरी होंगे। इनमें मदुगले के अलावा जिम्बाब्वे के एंड्रयू पायक्रॉफ्ट, इंग्लैंड के क्रिस्टोफर ब्रॉड और आस्ट्रेलिया के डेविड बून शामिल हैं ।

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए बाद में होगी घोषणा

16 अक्टूबर को होने वाले पहले मुकाबले में श्रीलंका और नामीबिया की टीम आपस में भिड़ेंगेी। इस मुकाबले में पायक्रॉफ्ट मैच रैफरी होंगे जबकि जोएल विल्सन और रॉडनी टकर अंपायरिंग करेंगे । पाल रीफेल टीवी अंपायर और इरास्मस चौथे अंपायर होंगे। सुपर 12 के बाद सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अधिकारियों का चयन इसी में से होगा, लेकिन अभी इसकी घोषणा आईसीसी की ओर से की जाएगी।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी का एलिट पैनल

मैच रेफरी: एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, क्रिस्टोफर ब्रॉड, डेविड बून, रंजन मदुगले

अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक, अलीम डार, अहसान रज़ा, क्रिस्टोफर ब्राउन, क्रिस्टोफर गफ़ानी, जोएल विल्सन, कुमारा धर्मसेना, लैंग्टन रुसेरे , मरैस इरास्मस, माइकल गफ, नितिन मेनन, पॉल रीफेल, पॉल विल्सन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, रॉडनी टकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+