T20 World cup 2022: खिताब जीतने वाली टीम को मिलेगी मोटी रकम, कुल 46 करोड़ रुपए की रखी गई है प्राइज मनी

T20 world cup 2022 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का आगाज कल से ऑस्ट्रेलिया में हो जाएगा। टी20 चैंपियन का खिताब जीतने के लिए 16 देशों की टीमें क्रिकेट के इस महाकुंभ में उतरेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल में जीतने वाली टीम को टी20 चैंपियन के खिताब मिलेगा। इस खिताब के साथ-साथ चैंपियन टीम को एक भारी भरकम रकम बतौर प्राइज दी जाएगी। सिर्फ जीतने वाली टीम को ही नहीं बल्कि फाइनल में हारने वाली टीम को भी मोटी रकम मिलेगी।

विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे 13.20 करोड़ रुपए

विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे 13.20 करोड़ रुपए

जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में कल से शुरू होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में कुल 46 करोड़ रुपए की प्राइज मनी रखी गई है, जिसमें से खिताब जीतने वाली टीम को 13.20 करोड़ रुपए की राशि ईनाम में दी जाएगी। इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम यानि कि रनरअप को 6.6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिलेगी।

फर्स्ट राउंड में बाहर होने वाली टीमों को भी मिलेगा इनाम

फर्स्ट राउंड में बाहर होने वाली टीमों को भी मिलेगा इनाम

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को इनाम के तौर पर कुछ न कुछ जरूर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, फर्स्ट राउंड और सुपर-12 के हर मुकाबले की विजेता टीम के लिए भी प्राइज मनी पहले से तय की जा चुकी है। 8 टीमों के बीच होने वाले फर्स्ट राउंड के बाद 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहीं फर्स्ट राउंड से बाहर होने वाली 4 टीमों को 33-33 लाख रुपए दिए जाएंगे।

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मिलेगी मोटी रकम

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मिलेगी मोटी रकम

इसके बाद सुपर-12 राउंड में 12 टीमें दो ग्रुप में बांटी जाएंगी और इस राउंड के बाद 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और 8 टीमों को बाहर का रास्ता देखना होगा। सुपर 12 से बाहर होने वाली 8 टीमों को 57-57 लाख रुपए का प्राइज मिलेगा। वहीं सुपर 12 में होने वाले 30 मैचों की विजेता टीम को हर मैच में 33-33 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल में हारकर बाहर जाने वाली टीमों को 3.3-3.3 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+