शाहीन का सामना करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग कर रहे हैं रोहित, IND vs PAK मैच में काम आएगा ये तरीका
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जो मुकाबला खेलना है उसमें कप्तान रोहित शर्मा के चमकने की शर्त शाहीन अफरीरी का बखूबी सामना करना होगी। हिटमैन पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज से पार पाए बिना अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। शाहीन बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिनसे रोहित की परेशानियां जगजाहिर हैं। रोहित को एंगल के साथ आते बाए हाथ के तेज गेंदबाजों से दिक्कत होती रही है। विराट कोहली के साथ भी यही स्थिति है। 23 अक्टूबर को देखना होगा रोहित कैसे शाहीन का सामना करेंगे।
Recommended Video

रोहित शर्मा को खास अभ्यास करते हुए देखा गया
लेकिन उन्होंने अपनी ओर से कसर ना छोड़नी की कसम खाई है क्योंकि जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही थी तब कप्तान रोहित शर्मा को खास अभ्यास करते हुए देखा गया। रोहित ने शाहीन अफरीदी का सामना करने के लिए इस स्पेशल प्रैक्टिस को अपनाया है। पिछली बार जब रोहित का सामना शाहीन से हुआ था तब इस गेंदबाज ने दाए हाथ के बल्लेबाज को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था। एशिया कप हालांकि रोहित के लिए प्रैक्टिस का मौका लेकर आया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि पाकिस्तान का यह सितारा खेल नहीं पाया। उनके घुटने की चोट का इलाज लंदन में हो रहा था।

बाए हाथ से थ्रो डाउन गेंदबाजी पर बैटिंग
अब शाहीन वापस लौट आए हैं। मेलबर्न में ट्रेनिंग के दौरान रोहित के साथ दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा को भी देखा गया। लेकिन विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी तब गायब थे।
इस समय टीम इंडिया जो प्रैक्टिस कर रही है वह ऑप्शनल थी लेकिन रोहित ने इसको किया और वे बाए हाथ से थ्रो डाउन गेंदबाजी पर बैटिंग का अभ्यास कर रहे थे। रोहित इस दौरान कोशिश कर रहे थे कि वे उन गेंदों को तिरछे बल्ले से नहीं खेले।
यहां देखें वीडियो-
इस हफ्ते की शुरुआत में, ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए, शाहीन ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने 2021 टी 20 विश्व कप में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित को आउट करने की साजिश रची थी।
उन्होंने कहा, "मैंने देखा था कि रोहित शर्मा उस यॉर्कर लेंथ पर इनस्विंग के खिलाफ संघर्ष करते हैं। 2021 में, मुझे अधिकांश विकेट उसी लेंथ पर मिले थे। इसलिए मैंने खुद से सोचा, अगर यही मेरी ताकत है तो क्यों न उनके (रोहित) खिलाफ पहली गेंद में उसका इस्तेमाल किया जाए।"












Click it and Unblock the Notifications