T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सामने होगी 3 बड़ी चुनौतियां, निपटाना जरूरी वर्ना होगी मुश्किल
23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच वर्ल्ड कप का एक बेहद ही अहम मुकाबला होना है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
T20 World Cup 2022 IND vs PAK match: 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच वर्ल्ड कप का एक बेहद ही अहम मुकाबला होना है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। भारत के फैंस मैच को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अभी से ही सोशल मीडिया पर इस मुकाबले को लेकर चर्चाएं हो रही है। पाकिस्तान से मैच जीतने के लिए भारत को कुछ सुधार करने की जरूरत है।

आउट ऑफ फॉर्म हैं युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल टी-20 क्रिकेट में पिछले दो सालों से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। यही वजह है कि पिछले साल की टी-20 वर्ल्ड कप टीम से उन्हें बाहर भी जाना पड़ा था। बीच के ओवरों में वह विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भी वह बेहद साधारण रहे थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में चहल को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाते हैं या आर अश्विन के साथ जाते हैं।

मिडल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर में भारत ने ऋषभ पंत को मौका दिया। शादाब खान और मोहम्मद नवाज के खिलाफ पंत फायदा उठा सकते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। भारतीय टीम में ऋषभ पंत और अक्षर पटेल दो ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। पंत का खेलना मुश्किल लग रहा है, ऐसे में अक्षर को बल्लेबाजी में थोड़ा पहले भेजा जा सकता है। सुरेश रैना हो या युवराज सिंह भारत के लिए बीच के ओवरों में बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरने का काम किया है।

डेथ बॉलिंग बनी टीम की सबसे बड़ी परेशानी
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद अर्शदीप सिंह पर डेथ बॉलिंग की जिम्मेदारी होगी। वापसी के बाद से ही हर्षल पटेल लय में नजर नहीं आ रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार पिछले काफी समय से लगातार डेथ में महंगे साबित रहे हैं। मोहम्मद शमी पावरप्ले में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। लेकिन डेथ में उनका रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर शमी को गेंदबाजी में फायदा मिलने की उम्मीद है।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
भारत: अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), हर्षल पटेल, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई












Click it and Unblock the Notifications