IND vs PAK मैच में हीरो बने अर्शदीप सिंह, बाबर को भेजा, ना टिके रिजवान, निकाली पाकिस्तान की 'जान'
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पॉवरप्ले में दमदार गेंदबाजी करके पाक टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेलने का काम किया। अर्शदीप सिंह एशिया कप 2022 की कड़वी यादें लेकर यहां पहुंचे थे जो उनके पाकिस्तान के ही खिलाफ उस टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेलने के बाद मिली थी। तब अर्शदीप ने अंतिम ओवर में आसान सा कैच टपकाया और बाद में पाकिस्तान को जीत मिली थी। इसका ठीकरा अर्शदीप पर फोड़ा गया और सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया गया। (Photo- ICC)

सामने दुनिया की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी थी
अब टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप ने अपने शुरुआत दो ओवर में साबित कर दिया कि वे एक हीरो हैं। बाए हाथ का यह तेज गेंदबाज जब मैच में अपनी पहली गेंद लेकर आया तो उसके सामने दुनिया की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी थी। नॉन स्ट्राइकर एंड पर मोहम्मद रिजवान खड़े थे जो दुनिया के नंबर एक T20 बल्लेबाज हैं और स्ट्राइक पर थे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम जो तीनों फॉर्मेट में समय दुनिया के आला बल्लेबाज है। T20 रैंकिंग में नंबर 3 पर मौजूद बाबर आजम को अर्शदीप सिंह ने एक फुलर गेंद फेंकी जिसको पढ़ने में बाबर आजम चूक गए।

पहले बाबर आजम को आउट किया
गेंद बाबर आजम के पैड से टकराई और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी। बाबर आजम ने इसके लिए रिव्यू लिया लेकिन वहां भी वे विकेट के सामने पाए गए और भारत को एक बड़ा विकेट मिल गया। इस तरह सिंह ने पहली गेंद पर ही बाबरा को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। ओवरकास्ट हालातों के चलते मेलबर्न में पहले ही तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल रही थी और दूसरे छोर पर भुवनेश्वर कुमार भी आग उगल रहे थे। हालांकि पाक टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान अभी क्रीज पर थे लेकिन अर्शदीप ने अपने अगले ओवर में इस बल्लेबाज को भी अपना शिकार बना लिया।

मोहम्मद रिजवान अगला शिकार
यह अर्शदीप के ओवर की अंतिम थी जिस पर मोहम्मद रिजवान ने हुक करने की कोशिश की।लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप ऐज लेते हुए फाइन लेग पर डीप में खड़े भुवनेश्वर कुमार को कैच करा दिया और इसी के साथ पाकिस्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के आउट होते ही अंडर प्रेशर में आ गया। ये दोनों पाकिस्तान की बैटिंग की जान हैं और ये सिंह की ओर से की गई बहुत ही क्वालिटी बॉलिंग थी। इस तरीके से उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवर में 10 रन देकर दुनिया के दो आला बल्लेबाजों को आउट कर दिया था और पाकिस्तान पर दबाव बनता देख बाद में मोहम्मद शमी ने भी इसका फायदा उठाया।

मोहम्मद शमी, हार्दिक ने आगे का काम किया
इसके बाद शमी ने इफ्तिकार अहमद को आउट करके भारत को जरूरी सफलता दिला। अहमद काफी तेज पारी खेलते दिख रहे थे और स्पिनरों पर छक्कों की बौछार लगा रहे थे। उन्होंने शमी की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 34 गेंदों पर 4 छक्के लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। फिर हार्दिक पांड्या ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को चलता कर दिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ












Click it and Unblock the Notifications