अंग्रेजों से मुकाबला करने से पहले टीम इंडिया ने लिया ब्रिटिश राज रेस्टोरेंट के खाने का लुत्फ

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच का इंतजार कर रही है। यह मैच 10 नवंबर को खेला जाना है और इससे पहले भारतीय टीम ने ब्रिटिश राज रेस्टोरेंट पर अपने डिनर को इंजॉय किया है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की विभिन्न जगहों का दौरा कर ही रही है और उनकी लेटेस्ट लोकेशन जहां पर है वह जगह वेजीटेरियन ओर नॉनवेजिटेरियन के लिए बड़े विविधता खाने की रेंज को ऑफर करने के लिए जानी जाती है।

Team India

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने एनडीटीवी के अनुसार कहा, टीम और खिलाड़ियों को रिलैक्स होने के लिए मुश्किल से ही समय मिल पाता है और उनके दिमाग पर वर्ल्ड कप जैसी प्रतियोगिता में काफी प्रैशर भी रहता है क्योंकि मैचों के बीच में काफी कम समय मिलता है। और फिर इंटरनल फ्लाइट भी होती हैं। ऐसे में एडिलेड में 3 दिन काफी अच्छे हैं। तो खिलाड़ी और उनकी पार्टनर (पत्नियां व गर्लफ्रेंड) टीम डिनर के लिए मौजूद है। एक टीम बॉन्डिंग एक्सरसाइज भी है और यह अपने आप को तरोताजा करने का मौका भी है।

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी यात्रा मुंबई से पर्थ की फ्लाइट पकड़कर शुरू की थी। उसके बाद भारत सुपर 12 स्टेज के शुरू होने से पहले तक वहां रहा और प्रैक्टिस मैच खेलता रहा। उन्होंने 12 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला किया जहां टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेला लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बारिश के चलते मुकाबला नहीं हो पाया। इसके बाद मेलबर्न में पाकिस्तान का मुकाबला करने बाद सिडनी का रुख किया जहां भारत ने नीदरलैंड को मार दी इसके बाद में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए फिर से पर्थ में गए। वहां पर भारत को अपनी पहली हार मिली लेकिन उसके बाद एडिलेड में बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में बांग्लादेश को हराने में कामयाबी मिली। टीम इंडिया ने फिर मेलबर्न में जिंबाब्वे को हराया और खिलाड़ी अब इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में होंगे।

इसी बीच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही है। अगर वह अपना सेमी फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो वह 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला करने के लिए तैयार रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+