T20 World Cup Final: आखिर क्यों काली पट्टी बांधकर मैदान पर आए इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की वजह
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाड़ी इस मैच को खेलने के लिए मैदान काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।
Pakistan vs England, Final latest Update: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाड़ी इस मैच को खेलने के लिए मैदान काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी डेविड इंग्लिश का 76 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन होने की वजह से खिलाड़ियों ने ऐसा किया है।

Recommended Video
जोस बटलर ने ट्विट कर कही यह बात
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने डेविड इंग्लिश के निधन पर ट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि डेविड इंग्लिश के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक जिनके साथ समय बिताना बहुत मजेदार है। जोस बटलर के अलावा क्रिकेट के दुनिया के कई सितारे इस महान खिलाड़ी के निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
इंग्लैंड-पाकिस्तान दोनों के लिए जीत जरूरी
इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ही टीम की कोशिश वर्ल्ड कप जीतने की होगी। दोनों के हिस्से में अब तक एक-एक टी-20 वर्ल्ड कप है। ऐसे में जिस टीम को आज जीत मिलेगी वह दूसरी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब हो जाएगी। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। पाकिस्तान की कोशिश इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications