Ind vs Ban: बांग्लादेश ने जीता टॉस, एक मैच के बाद ही रोहित ने इस खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है।
T20 World Cup 2022 India vs Bangladesh, IND vs BAN Toss Update: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। सूर्या कुमार यादव और विराट कोहली की जोड़ी ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस मैच में भी बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

विराट कोहली पर रहेगी नजरें
विराट कोहली का रिकॉर्ड एडिलेड में शानदार रहा है। यहां खेले गए 9 इंटरनेशनल मैचों 5 शतक जड़ने वाले कोहली के बल्ले से आज भी बड़े रनों की उम्मीद होगी। कोहली के नाम इस मैदान पर 509 रन है। कोहली यहां वनडे में 244 रन और टी20 में 90 रन बना चुके हैं। विराट कोहली वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में अर्धशतक जड़ने का काम किया है।

शाकिब ने दिया था हैरान करने वाला बयान
मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था। शाकिब अल हसन ने कहा था कि वह मैच जीतने नहीं बल्कि टीम इंडिया को अपसेट करने आए हैं। भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने शाकिब अल हसन के बयान पर कहा कि भारत वर्ल्ड कप में किसी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहती है, बांग्लादेश अच्छी टीम है और इस वर्ल्ड कप ने हमें सिखाया है कि टी20 फॉर्मेट में आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं आंक सकते।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, नूरुल हसन (डब्ल्यू), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।












Click it and Unblock the Notifications