T20 Rankings: 1155 दिन बाद बाबर आजम की छिनी बादशाहत, दुनिया को मिला नया No-1 बल्लेबाज

नई दिल्ली, 7 सितंबर: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। लंबे समय से दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज की कुर्सी पर बैठे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से अब उनकी बादशाहत छीन गई है। बाबर की कुर्सी और किसी ने नहीं बल्कि उन्हीं के साथी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने छिनी है। रिजवान अब दुनिया के नए नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 815 रेटिंग प्वॉइंट्स है, जबकि बाबर पहले स्थान से खिसककर (794 प्वॉइंट्स) के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

रिजवान को मिला मेहनत का फल

रिजवान को मिला मेहनत का फल

टी20 क्रिकेट में मो. रिजवान का बल्ला लगातार रनों की बारिश कर रहा है। पिछले साल भी वो इस फॉर्मेेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और इस साल भी 4 मैचों में 71.67 की शानदार औसत से कुल 215 रन बना चुके हैं। मौजूदा एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भी रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। 3 मैचों में वह 96 की बेहतरीन औसत से कुल 192 रन बना चुके हैं। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 57 गेंदों पर नाबाद 78 और भारत के खिलाफ 51 गेंदों पर 71 रन बनाए थे।

लंबे समय तक रहा बाबर का जलवा

लंबे समय तक रहा बाबर का जलवा

बाबर आजम पूरे 1155 दिन दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज रहे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम पर दर्ज था। मिस्बाह 20 अप्रैल 2008 से 27 फरवरी 2009 तक 313 दिनों के लिए टॉप पर थे। बाबर का बल्ला एशिया कप में पूरी तरह से खामोश नजर आया है। अभी तक खेले 3 मैचों में पाक कैप्टन ने 11 की साधारण औसत से कुल 33 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ पहले मैच में वो (10) और दूसरे मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी उनके बल्ले से 9 रन ही देखने को मिले थे।

सूर्या को हुआ नुकसान

सूर्या को हुआ नुकसान

रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह (775 प्वॉइंट्स) के साथ तीसरे से चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। तीसरे नंबर पर अब साउथ अफ्रीकी एडेन मार्करम (792 प्वॉइंट्स) का नाम आता है। श्रीलंका के खिलाफ 72 रन बनाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी तीन स्थान के फायदे के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फिलहाल 29वें पायदान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+