T20, ODI, टेस्ट, फ्रेंचाइजी लीग; अंधाधुंध क्रिकेट कहीं खेल ही खत्म ना कर दे, क्या है इलाज?

लंदन, 20 जुलाई: इसमें शक नहीं कि क्रिकेट खेलने की भरमार हो चुकी है। खिलाड़ी के साथ दर्शक भी जूझ रहा है कि क्या-क्या देखे, हर जगह तो मैच चालू हैं। अभी बेन स्टोक्स ने एक विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने 31 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा करके वनडे क्रिकेट को ठेंगा दिखा दिया। दुनिया इस संन्यास से सकते में हैं। लेकिन स्टोक्स ऑलराउंडर होने के नाते आज नहीं तो एक साल बाद ऐसा फैसले लेने के लिए मजबूर होते। एक इंसान का शरीर इतना लोड नहीं झेल सकता। अब सवाल ये है कि क्रिकेट की बढ़ती संख्या का क्या किया जाए?

अंधाधुंध क्रिकेट कहीं खेल ही खत्म ना कर दे

अंधाधुंध क्रिकेट कहीं खेल ही खत्म ना कर दे

टेस्ट क्रिकेट अब भी कम हो रहा है तो उस पर सवाल नहीं हैं, दिक्कत टी20 के साथ है जो हद से ज्यादा हो रहा है। फिर भी इस फॉर्मेट की बढ़िया बात यह है केवल 20 ही ओवर फेंके जाने होते हैं और खिलाड़ी इसको खेलते हुए बहुत कम चोटिल होते हैं। यह वनडे क्रिकेट है जो अब मुश्किल हो चला है। और इसकी प्रासंगिकता भी तेजी से घट रही है। आईसीसी को केवल हर साल अपना वर्ल्ड कप कराने की गरज के कारण वनडे फॉर्मेट को बनाए रखना है। इस बात की उम्मीद कम है कि वनडे क्रिकेट अभी खत्म होगा।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्रोत्साहित किया जा सकता है

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्रोत्साहित किया जा सकता है

ऐसे में भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज को ही कम कर दो तो अच्छा है। केवल आईपीएल जैसे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में यह फॉर्मेट खेला जाना चाहिए।

ICC के अगले फ्यूचर्स टूर्स एंड प्रोग्राम्स (FTP) के मसौदे के अनुसार, T20s में भारी वृद्धि होना तय है और IPL में भी ढाई महीने की विशेष विंडो होना तय है।

शास्त्री ने टेलीग्राफ्स स्पोर्ट्स पर कहा, "बहुत सारे फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्रोत्साहित किया जा सकता है, चाहे वह किसी भी देश में हो - भारत, वेस्टइंडीज या पाकिस्तान।"

दो स्तरीय टेस्ट की स्थापना का भी सुझाव दिया

दो स्तरीय टेस्ट की स्थापना का भी सुझाव दिया

उन्होंने कहा, "आप कम द्विपक्षीय मैच खेलें और फिर आप विश्व कप के लिए एकजुट हों। इसलिए आईसीसी विश्व कप आयोजनों पर जोर देना सर्वोपरि हो जाता है। तब लोग उनके लिए तत्पर रहते हैं।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी तंग क्रिकेट कैलेंडर की खिंचाई की है।

शास्त्री ने सबसे लंबे प्रारूप को विलुप्त होने से बचाने के लिए दो स्तरीय टेस्ट की स्थापना का भी सुझाव दिया।

"मुझे लगता है कि दो स्तरों की जरूरत है, अन्यथा टेस्ट क्रिकेट 10 साल के समय में मर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+