Virat Kohli: वर्ल्ड कप के बीच टूट गया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Suzie Bates breaks Virat Kohli's record: भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप में अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से बड़े रनों की उम्मीद है। विराट कोहली ने टूर्नामेंट का आगाज भी शानदार तरीके से किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 के स्कोर पर भारतीय टीम तीन विकेट गंवाकर मुश्किलों का सामना कर रही थी। ऐसे में विराट कोहली ने मैच को संभाला और केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को आसानी से जीत दिला दी।
टूट गया कोहली का रिकॉर्ड: विराट कोहली इस वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए कई और बड़ी पारियां खेल सकते हैं। वनडे वर्ल्ड कप के बीच विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। न्यूजीलैंड टीम की महिला खिलाड़ी सूजी बेट्स ने विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली आगे थे। लेकिन इस लिस्ट में अब न्यूजीलैंड टीम की महिला खिलाड़ी सूची बट्स का नाम आ गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 से अधिक रन: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाल के दिनों में ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का खेला गया। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए सूजी बेट्स में यह उपलब्धि हासिल की। बेट्स ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 से अधिक रन बना चुकी है।
बेट्स ने कोहली को पछाड़ा: बेट्स अब तक 149 मैचों की 146 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.78 के औसत से 4021 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके नाम एक शतक और 268 अर्धशतक भी दर्ज है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 107 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 52.73 के औसत से 4008 रन बनाए हैं। बेट्स अब रन बनाने के मामले में कोहली से आगे निकल गई हैं।
टी-20 क्रिकेट से दूर रहे हैं कोहली: हालांकि विराट कोहली बहुत सारी टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। विराट कोहली ने साल 2022 में आखरी बार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था, इसके बाद वह अधिकतर वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते नजर आए थे। टी-20 के लिए जब भी टीम का ऐलान किया जाता है तो विराट कोहली को ज्यादातर रेस्ट ही दिया जाता है। विराट कोहली अब अगले साल यानी कि साल 2024 में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के साथ नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications