WI vs Ind 1st T20I: छक्कों का शतक जड़ने से 4 कदम दूर सूर्यकुमार, बन जाएंगे ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

India vs West Indies T20 Seires: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच आज त्रिनिदाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज टीम की अगुवाई रोवमैन पॉवेल करेंगे। दोनों टीमें रोचक भिड़ंत के लिए तैयार है। इस दौरान सूर्यकुमार यादव की नजर छक्कों का शतक जड़ने पर रहेगी।

टी-20 में एक बड़े रिकॉर्ड के करीब सूर्यकुमार यादव
दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूर्या का बल्ला खामोश रहा, ऐसे में इस नंबर एक टी-20 बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर इस सीरीज में सूर्या विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, तो वह एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर सकते हैं।

suryakumar yadav

चार छक्के लगाते ही रोहित और विराट के क्लब में हो जाएंगे शामिल
टीम इंडिया के मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार छक्कों का सैकड़ा लगाने वाले तीसरे भारतीय बनने से महज चार कदम की दूरी पर हैं। सूर्या अब तक 48 मैचों में 96 छक्के जड़ चुके हैं। वह चार छक्के लगाते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे। रोहित के नाम कुल 182 छक्के हैं, जबकि विराट के नाम 117 छक्के दर्ज हैं। रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

इधर पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। चोपड़ा को लगता है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को होने वाला मुकाबला सूर्यकुमार यादव के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो अब तक वनडे फॉर्मेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सूर्यकुमार, जोकि नंबर एक टी20ई बल्लेबाज हैं, उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में काफी संघर्ष किया है। ऐसे में वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाने को लेकर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें- India vs West Indies: वेस्टइंडीज और भारत के बीच कौन जीतेगा पहला टी20 मैच? जानें किसका पलड़ा है भारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 03 अगस्त को ब्रायन लारा स्टेडियम में टी20ई सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। मेन-इन-ब्लू ने हाल ही में मेजबान टीम को 2-1 से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा किया है। टी-20 में भी टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत स्थिति में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+