सूर्यकुमार यादव को राखी बांधकर बहन ने दबा दिया गला, तस्वीर जमकर हो रही वायरल

Suryakumar Yadav: देशभर में आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, भाई और बहन के इस त्यौहार को क्रिकेटर्स भी बना रहे हैं। इस समय टीम इंडिया का कोई शेड्यूल नहीं है और मुकाबले भी नहीं हैं। हर खिलाड़ी अपने घर में बहनों के साथ रक्षाबंधन मना रहा है। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट शेयर किया है।

सूर्यकुमार यादव को उनकी बहन राखी बांधती हुई नज़र आ रही हैं और दोनों मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सूर्या को उनकी बहन दिनल यादव ने राखी बांधी है। सूर्या ने फोटो में कैप्शन लिखा कि आखिरी तस्वीर ही हमारे रिश्ते की झलक है।

suryakumar yadav
Photo Credit: Instagram Suryakumar Yadav

दरअसल सूर्या ने 4 से 5 फोटो पोस्ट किये थे लेकिन कैप्शन में जिक्र अंतिम फोटो का ही किया। इसमें कुछ खास भी था, जो अन्य सभी तस्वीरों से अलग था। ख़ुशी से राखी बांधने के बाद दोनों भाई-बहन की मस्ती शुरू हो जाती है और उसकी एक झलक फोटो में दिखती है।

सूर्या की बहन उनका गला दबा देती हैं, यह मस्ती में ही हो रहा था और दोनों हंस भी रहे थे। फैन्स ने उनकी इसी फोटो को सबसे ज्यादा पसंद किया है। अन्य फोटो में राखी बांधने, मिठाई खिलाने जैसी चीजें शामिल हैं। सूर्या टीम इंडिया में वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं।

Suryakumar Yadav करेंगे वापसी

हाल ही में वह हर्निया की सर्जरी कराने के बाद वापस आए हैं और मैदान पर वापसी करने की तैयारी में हैं। उन्होंने बैटिंग का अभ्यास भी शुरू कर दिया है। टी20 कप्तान होने के नाते सूर्या का फोट होना जरूरी है। एशिया कप में उनको टीम की कमान संभालनी है। एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस स्थिति में सूर्या का होना अहम है।

आईपीएल में Suryakumar Yadav ने किया था धमाका

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला था। साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के दौरान कुल 16 मैच खेलकर 717 रन बनाए। उनके बल्ले से कोई शतकीय पारी तो नहीं आई लेकिन वह पांच अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+