IPL से इतने मैचों के लिए OUT हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, टेंशन में कप्तान पंड्या, मुंबई की बढ़ी परेशानी
Suryakumar Yadav ruled out of IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में काफी दमदार दिखाई दे रही है। मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर दांव लगाया। इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए दिखाई नहीं देंगे। रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित किया है।
मुंबई को लगा बड़ा झटका
आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शुरुआती दो मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

पूरी तरह फिट नहीं हैं सूर्या
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव शुरुआती दो मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इन दो मैचों से पहले सूर्यकुमार यादव को एनसीए की मेडिकल टीम से फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करना होगा। एनसीए सूर्यकुमार को फिटनेस सर्टिफिकेट देती है या नहीं इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। अगर सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की तरफ से इस सीजन कुछ मैच नहीं खेलते हैं तो इससे टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए थे चोटिल
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे। सूर्य कुमार यादव के टखने में चोट लगी थी। जिसकी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी वह हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि सूर्यकुमार यादव की हालत में अब काफी सुधार आ गया है। सूर्यकुमार यादव को हाल ही में अर्शदीप सिंह के साथ एक्सरसाइज करते हुए देखा गया था। सूर्यकुमार यादव ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications