Suryakumar Yadav ने पत्नी को लेकर खोला बड़ा राज, बताया आखिर क्यों घरवाले हो गए थे इमोशनल
Suryakumar Yadav News: भारतीय टी-20 कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले टी-20 मैच में अपना खाता नहीं खोल सके थे। लेकिन चेन्नई में होने वाले दूसरे मैच में वह टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने भारत के टी-20 कप्तान के रूप में नियुक्त होने का जश्न अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ खाना बनाकर मनाया था।
बतौर कप्तान दमदार रहा है रिकॉर्ड (Suryakumar Yadav News)
भारत के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने जून में 2024 टी-20 विश्व कप में मेन इन ब्लू की जीत के बाद टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद से ही टी-20 फॉर्मेट में सूर्य़कुमार यादव भारत की कप्तानी कर रहे हैं। सूर्य़कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाया है। सूर्य़कुमार अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।

कप्तान बनने पर ऐसे मनाया जश्न
गौतम गंभीर के नए कोच बनने के बाद सूर्यकुमार को जुलाई 2024 में टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ उनके सेगमेंट 'सुपरस्टार्स' के साथ बातचीत में सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने कप्तान बनने की खुशी को कैसे सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि यह एक भावनात्मक क्षण था, मैंने अपने परिवार को फोन किया, उनसे शांति से बात की, गहरी सांस ली, उस पल को महसूस किया और हमने घर पर शांति से जश्न मनाया। थोड़ा खाना बनाना बनाया, बीवी की खाना बनाने में मदद की, इस तरह हमने जश्न मनाया। यह मजेदार था। यह एक खास एहसास था।
बिरयानी बना लेते हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार ने कहा कि वह खाना बना लेते हैं। खासकर जब उनकी पत्नी देविशा शेट्टी उनसे ऐसा करने के लिए कहती हैं। उन्होंने कहा कि खाना बना लेता हूं, बनाने में तो नंबर वन हूं मैं। कभी अगर मन किया अगर बीवी ने बोला खाना बनाना है तो बिरयानी बना देता हूं। घर पर भी खेलना जरूरी है थोड़ा सा। बता दें कि शनिवार 25 जनवरी को भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा तो सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।
बतौर कप्तान क्या बदला है?
सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ी और कप्तान में अंतर बताते हुए कहा कि मज़ा दोनों भूमिकाओं [खिलाड़ी और कप्तान के रूप] में है, यह सिर्फ़ एक अतिरिक्त ज़िम्मेदारी है। मैं जो पहले करता था, मैं अब भी वही कर रहा हूं। काम वही है, बस अब यह एक अलग श्रेणी में आता है। अन्यथा, सब कुछ वैसा ही है, वास्तव में कुछ भी नहीं बदला है, और मज़ा अभी भी है।"उन्होंने भारत के लिए 79 T20I खेले हैं और उनमें से 18 मैचों में टीम की कप्तानी की है।












Click it and Unblock the Notifications