सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी पर दिया इमोशनल रिप्लाई, वीडियो में रिकॉर्ड हुई चैट
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद जब अपना मोबाइल चेक किया तो उन्होंने सबसे पहले विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी पर रिप्लाई किया। सूर्या ने विराट को स्टोरी पर थोड़ा भावुक रिप्लाई किया।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। सूर्यकुमार यादव इस शानदार जीत के हीरो रहे। उन्होंने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 219 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 51 गेंदों में नाबाद 112 रन ठोक दिए। इस शानदार बल्लेबाजी के बाद हर दिग्गज क्रिकेटर ने सूर्यकुमार यादव को उनकी इस खास पारी की बधाई दी। बधाई देने वालों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी थे। कोहली ने सूर्यकुमार यादव की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी। कोहली की इस इंस्टा स्टोरी को सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद देखा और उस पर मजेदार रिप्लाई किया
BCCI ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को मैदान से ड्रेसिंग रूम में जाते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव को फैंस से रूबरू होते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो में जो खास बात है वो यह कि मैच के बाद सूर्या जब अपना मोबाइल चेक करते हैं तो वो कोहली की इंस्टा स्टोरी को देखने के बाद फूले नहीं समाते। सूर्या ने कोहली की इस इंस्टा स्टोरी पर एक इमोशनल सा रिप्लाई भी किया।
कोहली की स्टोरी पर सूर्या का रिप्लाई
सूर्यकुमार यादव ने कोहली की इंस्टा स्टोरी पर रिप्लाई देते हुए लिखा," भाऊ बहुत सारा प्यार, जल्द मिलेंगे।" आपको बता दें कि वीडियो में सूर्यकुमार यादव जब स्टेडियम से बाहर जाते हुए दिखते हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी में जगह मिल गई है। यह बात बोलते वक्त उनके चेहरे का जो भाव था वो देखते ही बनता था। वीडियो में आगे और भी बहुत कुछ नजर आया है। सूर्यकुमार यादव की एक झलक के लिए राजकोट में उनके फैंस की भीड़ भी देखने लायक थी। स्टेडियम से जाते वक्त सूर्यकुमार यादव ने केक भी काटा।
राजकोट में छा गए सूर्या
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 6 महीने के अंदर अपने टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। सूर्या ने सिर्फ 45 गेंदों में यह सेंचुरी पूरी की। सू्र्या ने इस शतक के बाद किसी भी भारतीय के द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की पारी की बदौलत ही भारत ने श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य दिया था। आखिर में भारत ने 91 रनों से मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications