T20 के 'सबसे महत्वपूर्ण' ओवर खेलने के लिए सूर्यकुमार यादव ने चुना अपना पसंदीदा बैटिंग ऑर्डर

नई दिल्ली, 18 सितंबर: सूर्यकुमार यादव वो बल्लेबाज हैं जिनको कोई टीम किसी भी स्थिति में खिलाकर खुश होगी। आप उनसे ओपनिंग करा लीजिए या फिर फिनिशिंग, वे हर जगह फिट हैं। यादव खुद भी दिमागी तौर पर हर पोजिशन पर खेलने के लिए खुद को ढाल चुके हैं। उनके पास हर स्थिति के लिए कुछ ना कुछ शॉट मौजूद रहते हैं। यादव भी कई मामलों में रोहित की तरह हैं जो कभी ऑउट ऑफ फॉर्म नहीं दिखाई देते। किसी भी क्रम पर उतरने के लिए तैयार रहने वाले यादव की खुद सबसे फेवरेट बैटिंग पोजिशन कौन सी है, इस बार में उन्होंने खुद खुलासा किया।

Recommended Video

    T20 WC 2022: Suryakumar ने बताया किस स्थान पर खेलना चाहते हैं बल्लेबाज? | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    नंबर 4 का स्थान उनके लिए सबसे अच्छा है

    नंबर 4 का स्थान उनके लिए सबसे अच्छा है

    सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह नंबर 4 पर आना चाहेंगे। वे आईपीएल में अपने समय के दौरान एक फ्लोटर के तौर पर खेल चुके हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज के अपने दौरे के दौरान भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की है। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप के दौरान उन्हें नंबर 4 स्थान पर इस्तेमाल किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में, 32 वर्षीय ने कहा कि उन्हें हर स्थिति में बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन उन्हें लगता है कि नंबर 4 का स्थान उनके लिए सबसे अच्छा है।

    टी20 मैच में सबसे महत्वपूर्ण समय आठवें और 14वें ओवर के बीच

    टी20 मैच में सबसे महत्वपूर्ण समय आठवें और 14वें ओवर के बीच

    उन्होंने कहा, 'मुझे हर स्थिति में बल्लेबाजी करना पसंद है: 1, 3, 4, 5। मुझे लगता है कि नंबर 4 मेरे लिए एक अच्छी स्थिति है। जिस स्थिति में मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं वहां से मैं खेल को कंट्रोल कर सकता हूं। जब मैं सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे सबसे ज्यादा मजा आता है। मैं उस स्टेज में पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं।"

    दाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह भी महसूस किया कि टी20 मैच में सबसे महत्वपूर्ण समय आठवें और 14वें ओवर के बीच का होता है।

    हमेशा दो पोजिशन पर शॉट को सही लगाने की कोशिश करते हैं

    हमेशा दो पोजिशन पर शॉट को सही लगाने की कोशिश करते हैं

    यादव ने कहा, "मैंने बहुत सारे खेल देखे हैं जहां टीमों के पास एक शानदार पावरप्ले और एक दमदार फिनिशिंग होती है, लेकिन मुझे लगता है कि एक टी 20 खेल में सबसे महत्वपूर्ण समय आठवें ओवर से 14 वें ओवर तक है। आपको उस स्टेज में जोर लगाने जरूरत है। मैं बहुत अधिक जोखिम भरे शॉट नहीं खेलने की कोशिश करता हूं। "

    यादव खेलते समय अपने अपरंपरागत शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी करते समय हमेशा दो पोजिशन पर शॉट को सही लगाने की कोशिश करते हैं।

    मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में मिलेंगे

    मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में मिलेंगे

    यादव ने कहा, "मैं कवर के ऊपर खेलने की कोशिश करता हूं और पॉइंट पर कट करने की कोशिश करता हूं, रन के लिए भागने पर जोर रहता है और स्कोरबोर्ड को टिक कर रखता हूं। ताकि 15वें ओवर के बाद फिनिशरों को खेल खत्म करने में कोई समस्या न हो। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना भी चुनौतीपूर्ण स्थिति है इसलिए मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं।"

    सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अहम खिलाड़ी होंगे। उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज से एक्शन में देखा जा सकेगा जहां भारत अपनी घरेलू धरती पर कंगारूओं के खिलाफ मंगलवार को पहला मैच खेलने जा रहा है। ये तीन मैचों की टी20 सीरीज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+