सूर्यकुमार यादव ने एक ही पारी से विराट-रोहित को पछाड़ा, बाबर आजम का घमंड भी हुआ चकनाचूर

Suryakumar Yadav: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की हार और एक बड़े उलटफेर के डर के बीच सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह का दमदार खेल दिखाया, वह काबिले तारीफ है। सूर्यकुमार यादव ने अकेले क्रीज पर खड़े होकर अमेरिकी गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया और धांसू रिकॉर्ड से बड़े प्लेयर्स को पीछे छोड़ने का काम किया।

अक्सर कहा जाता है कि कप्तानी का डेब्यू मैच बहुत दबाव वाला होता है। लेकिन सूर्या के लिए यह सिर्फ एक नंबर था। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का कीर्तिमान बना दिया। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को मीलों पीछे छोड़ दिया है।

suryakumar yadav

टी20 इंटरनेशनल में अब सूर्या के नाम 17 प्लेयर ऑफ द मैच खिताब हो गए हैं, जबकि विराट के नाम 16 थे। वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 'मैन ऑफ द मैच' बनने वाले भारतीयों की लिस्ट में सूर्या अब दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने युवराज सिंह और रोहित शर्मा (3-3 बार) को पीछे छोड़ते हुए चौथी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

सांसें अटकाने वाला मैच

मैच की कहानी कुछ ऐसी थी कि एक समय फैंस की सांसें अटक गई थीं। पावरप्ले के अंदर ही भारत के 4 बड़े विकेट गिर चुके थे। अभिषेक, ईशान और तिलक जैसे युवा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन सूर्या ने दिखा दिया कि उन्हें 'मिस्टर 360' क्यों कहा जाता है। उन्होंने अंतिम 30 गेंदों पर अकेले 67 रन कूट डाले और 20वें ओवर में 21 रन बनाकर मैच ही पलट दिया।

टीम इंडिया का धमाकेदार रिकॉर्ड

सूर्यकुमार की इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। भारत अब टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (8-8 मैच) इस लिस्ट में टॉप पर थे, लेकिन टीम इंडिया ने अब उन्हें भी मात दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+