झूठ या पब्लिसिटी स्टंट? 'SKY मैसेज करते थे' वाले बयान पर फंसी एक्ट्रेस, एक अरब का मानहानि केस दर्ज

Suryakumar Yadav vs Khushi Mukherjee: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव एक अजीबोगरीब विवाद के कारण चर्चा में आ गए हैं। एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी का सूर्या को लेकर दिए गए एक बयान ने इतना तूल पकड़ लिया है कि अब यह मामला पुलिस और कोर्ट तक जा पहुंचा है। सूर्यकुमार के एक फैंस ने एक्ट्रेस पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया है।

खुशी मुखर्जी ने किया था ये दावा (Suryakumar Yadav vs Khushi Mukherjee)

विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पुराने इंटरव्यू में खुशी मुखर्जी ने दावा किया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें बहुत मैसेज किया करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे थे। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया था कि उनके और सूर्या के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था। लेकिन जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, सूर्या के फैंस भड़क गए और एक्ट्रेस पर पब्लिसिटी बटोरने के लिए खिलाड़ी की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

Suryakumar Yadav 1

फैन ने दर्ज कराई FIR

सूर्या के एक बड़े फैन और मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। दैनिक भास्कर के मुताबिक फैजान ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाने पहुंचकर खुशी मुखर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फैजान का कहना है कि खुशी का दावा पूरी तरह झूठा है और उन्होंने जानबूझकर एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

मांगा गया 100 करोड़ रुपये का हर्जाना

अंसारी ने 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। इसके साथ ही पुलिस से यह भी मांग की है कि इस तरह के भ्रामक दावे करने के लिए एक्ट्रेस को कम से कम 7 साल की जेल होनी चाहिए। विवाद बढ़ता देख खुशी मुखर्जी ने 'NDTV' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उनके बयान को 'आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट' पेश किया गया और बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी ने दावा किया कि उस समय उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूर्या के साथ उनकी बातचीत केवल दोस्ती तक सीमित थी और वर्तमान में उनके बीच कोई संपर्क नहीं है। कोलकाता में जन्मी खुशी मुखर्जी ने 2013 में तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे टीवी शो 'बालवीर रिटर्न्स' (ज्वाला परी) और 'स्प्लिट्सविला 10' जैसे रियलिटी शोज से पहचान बना चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+