'हर परिवार को शक्ति मिले,' टूटा सूर्यकुमार यादव का दिल, क्यों किया सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट?
Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप विनर कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय खेल से दूर हैं लेकिन प्रैक्टिस कर वापसी के प्रयास में है। उन्होंने हाल ही में अपने अभ्यास को कड़ा कर दिया है। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए एक ऐसा पोस्ट किया है, जो दिल फैंस के दिलों को छू गया।
सूर्या ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के अलावा राहत और बचाव कार्यों में जुटे तमाम लोगों की तारीफ की। सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं असम में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस कठिन और अकल्पनीय परिस्थिति का सामना कर रहे हर परिवार को शक्ति मिले और सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं।

इसके बाद उन्होंने यह भी लिखा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रही बचाव टीमों, स्वयंसेवकों और प्रशासन का दिल से धन्यवाद। मेरी कामना है कि प्रभावित समुदाय इस संकट से उबरने और फिर से अपने जीवन को संवारने की ताकत पाए। सुरक्षित रहें, असम।
सूर्या ने बनाया वापसी का मन
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्या को कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कमान थमा दी गई। हालांकि सूर्यकुमार यादव के पास अभी भी टीम में वापसी करने का मौका है और उन्होंने वापस टीम में आने का मन बनाकर ही अभ्यास करना शुरू किया है।
बाढ़ से असम में लाखों लोग प्रभावित
इस समय असम के कई जिले भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे हैं। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बचाव और राहत कार्य लगातार कारी है। संवेदनशील सेलिब्रिटीज ने असम की बाढ़ को लेकर आवाज उठाई है और सबकी कुशलता की कामना की है। राजनीति करने वाले सेलिब्रिटीज की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
इस बाढ़ से 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 700 से ज्यादा गांव पानी में डूब गए। कृषि करने लायक जमीन भी नष्ट हुई है। इसके अलावा पानी के तेज बहाव के कारण सड़कें, पुल आदि भी टूट गए हैं। राज्य में काफी बड़ा नुकसान हुआ है। NDRF, SDRF की टीमें और अन्य सहायता समूह लगातार ग्राउंड पर काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
