Ind vs SL: सूर्यकुमार ने राजकोट में मचाया गदर, जड़ा टी-20 करियर का तीसरा शतक, भारत ने बनाए 228 रन
Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) update in Hindi: श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ा। सूर्यकुमार के अलावा शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।

Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) update in Hindi: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बना लिए हैं। भारत ने 20 ओवर पांच विकेट खोकर यह रन बनाने में कामयाबी हासिल की। सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा किया। वह इस मैच में 51 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार के अलावा अक्षर पटेल ने बी 9 गेंदों में 21 रन की पारी खेली।

सूर्यकुमार ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
भारतीय टीम के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक लगाया। सूर्यकुमार ने अकेले दम पर भारत को 200 के पार पहुंचाया। साल 2022 की तरह इस साल भी सूर्यकुमार ने अपने फॉर्म को जारी रखा है। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अंत के ओवरों में अक्षर पटेल ने भी उनका बखूबी साथ दिया।

राहुल और गिल ने भी खेली अहम पारी
राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर मनमाने अंदाज में शॉट्स लगाने का काम किया। राहुल त्रिपाठी के अलावा शुभमन गिल ने 36 गेंदों में 46 रनों की जबरदस्त बल्लेबाजी की। ईशान किशन के आउट होने के बाद त्रिपाठी और गिल ने पारी को संभालने का काम किया।राहुल त्रिपाठी को हार्दिक पंड्या की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया।

इस तरह आउट हुए भारतीय बल्लेबाज
भारत को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा। मधुशंका ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर किशन कैच आउट हो गए। इसके बाद चमिका करुणारत्ने के ओवर की लगातार दो गेंदों पर छक्का लगाने के बाद राहुल त्रिपाठी कैच आउट हो गए। करुणारत्ने की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन पर मधुशंका ने उनका कैच लपका। गिल अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 46 रन बनाकर आउट हुए।

पंड्या-हुड्डा रहे फ्लॉप
शुभमन गिल को वानिंदु हसरंगा ने आउट कर दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर फ्लॉप रहे। इस सीरीज में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। पंड्या चार गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए। कसुन रजिता की गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने उनका कैच लिया। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा ने मधुशंका की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में हसारंगा को अपना कैच थमा बैठे।












Click it and Unblock the Notifications